कप्तान रोहित शर्मा की टीम टी20 विश्व कप के फाइनल में आज दक्षिण अफ्रीका के सामने होगी। यह मैच बारबाडोस के केनसिंगटन ओवल में खेला जाएगा। 2007 की विजेता भारतीय टीम के पास 17 साल बाद फिर से टी20 विश्व चैंपियन बनने का मौका है। शुक्रवार सुबह जम्मू से बम-बम भोले और जय बाबा बर्फानी के जयघोष लगाते हुए त्रि-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के बीच 4603 श्रद्धालु कश्मीर के लिए रवाना हुए, जो देर शाम काजीगुंड की नवयुग टनल से होते हुए बालटाल और पहलगाम आधार शिविरों में पहुंचे। अमर उजाला की ओर से आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावियों को सम्मानित करेंगे। गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित होने वाले समारोह में यूपी बोर्ड, संस्कृत शिक्षा परिषद, सीबीएसई और सीआईएससीई के टॉपर शामिल होंगे। यूजीसी-नेट 2024 की परीक्षा के लिए नई तारीखों का एलान कर दिया गया है। परीक्षा 21 अगस्त से 4 सितंबर, 2024 के बीच में आयोजित की जाएंगी। वहीं सीएसआईआर नेट परीक्षा के लिए 25-27 जुलाई 2024 की तारीखें निर्धारित की गईं हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
TOP TEN: T-20 के फाइनल में आज भारत का दक्षिण अफ्रीका से मुकाबला; अमरनाथ यात्रा आज से शुरू
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
Published by: विशांत श्रीवास्तव
Updated Sat, 29 Jun 2024 07:30 AM IST
सार
टी-20 के वर्ल्डकप फाइनल में आज भारत और दक्षिण अफ्रीका का आमना सामना होगा। आज से अमरनाथ यात्रा शुरू हो गई है, बालटाल से तीर्थयात्रियों का पहला जत्था पवित्र गुफा के लिए रवाना हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन