फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath will honour toppers in Amar Ujala Medhavi Samman Samaroh.

Medhavi Samman : आज अमर उजाला के मंच पर सीएम योगी मेधावियों का करेंगे सम्मान, उनसे सवाल भी पूछेंगे विद्यार्थी

Sat, 29 Jun 2024 11:33 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 29 Jun 2024 11:33 AM IST
सार

अमर उजाला के मेधावी सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 10वीं व 12वीं मेधावियों को सम्मानित करेंगे। इस मौके पर विद्यार्थी उनसे सवाल भी पूछ सकेंगे।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath will honour toppers in Amar Ujala Medhavi Samman Samaroh.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : एएनआई

विस्तार

अमर उजाला की ओर से आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावियों को सम्मानित करेंगे। गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में शाम चार बजे आयोजित होने वाले समारोह में यूपी बोर्ड, संस्कृत शिक्षा परिषद, सीबीएसई और सीआईएससीई के टॉपर शामिल होंगे। समारोह के दौरान मुख्यमंत्री इन मेधावियों के साथ संवाद भी करेंगे। इसमें मेधावियों को मुख्यमंत्री से सवाल पूछने का मौका मिलेगा। 

विज्ञापन


सम्मान समारोह में यूपी बोर्ड हाईस्कूल के 17, इंटरमीडिएट के 36, संस्कृत शिक्षा परिषद के हाईस्कूल के 11, इंटरमीडिएट के 11, काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन के हाईस्कूल के 30 और इंटरमीडिएट के 17 तथा केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के हाईस्कूल के 26 और इंटरमीडिएट के 22 मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


यह समारोह सभी जनपद मुख्यालय पर भी आयोजित होगा। उसमें संबंधित जनपद के पहले छह से 10 स्थान तक के मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा। लखनऊ जनपद के 25 मेधावियों का सम्मान राज्य स्तर सम्मान समारोह के साथ ही किया जाएगा। प्रदेश भर में जनपद स्तर पर होने वाले समारोह के दौरान यूपी बोर्ड के छठवें से 10वें स्थान वाले कुल 514 तथा संस्कृत शिक्षा परिषद के जनपद स्तरीय 1201 मेधवियों को सम्मानित किया जाएगा।

लोकभवन में माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित होगा समारोह
अमर उजाला के समारोह से पहले शनिवार सुबह ही लोकभवन में माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में मुख्यमंत्री मेधावियों को एक-एक लाख रुपये, टैबलेट, प्रशस्ति पत्र तथा मेडल प्रदान करेंगे।


इस दौरान मुख्यमंत्री के हाथों स्कूली बच्चों को दी जाने वाली यूनीफॉर्म, जूता, मोजा, ड्रेस और स्कूल बैग आदि की धनराशि सीधे बच्चों के अभिभावकों के खाते में भेजी जाएगी। विभिन्न स्कूल भवनों का लोकार्पण, 165 उच्चीकृत कस्तूरबा गांधी बालिका इंटर कॉलेज के भवनों का लोकार्पण, एनसीईआरटी पैटर्न की पुस्तकों का वितरण, 53 जनपदों में अतिरिक्त कक्षा कक्ष और ऑडिटोरियम का लोकार्पण भी समारोह के दौरान किया जाएगा।

मेट्रो यात्रा का भी आनंद लेंगे मेधावी
अमर उजाला की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों को मेट्रो से भी सैर कराई जाएगी। सभी मेधावी सचिवालय से इंदिरा नगर तक मेट्रो की यात्रा करेंगे और फिर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed