फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top News: भारतीय शिक्षा समागम का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी, ‘इंडिया’ के 21 सांसद आज जाएंगे मणिपुर

Sat, 29 Jul 2023 07:14 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 29 Jul 2023 07:14 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 29 july 2023 Updates On Amar Ujala
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (29 जुलाई) दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में अखिल भारतीय शिक्षा समागम सत्र का उद्घाटन करेंगे। भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन (इंडिया) के घटक दलों के 21 सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल आज मणिपुर जाकर जमीनी स्थिति का आकलन करेगा। शनिवार को मुहर्रम की छुट्टी के बावजूद बेसिक व माध्यमिक स्कूल खुले रहेंगे। इस दिन स्कूलों में विद्यालयों में छात्र प्रधानमंत्री का भाषण सुनेंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 29 july 2023 Updates On Amar Ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला

पीएम मोदी आज भारतीय शिक्षा समागम का करेंगे उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (29 जुलाई) दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में अखिल भारतीय शिक्षा समागम सत्र का उद्घाटन करेंगे। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 की तीसरी वर्षगांठ के मौके पर इस दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। पीएम मोदी इस मौके पर शिक्षा और कौशल की 12 भारतीय भाषाओं में किताबों का विमोचन और पीएमश्री योजना के तहत धनराशि की पहली किस्त भी जारी करेंगे। पढ़ें पूरी खबर

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 29 july 2023 Updates On Amar Ujala
Manipur Clash - फोटो : Social Media

'इंडिया' के 21 सांसद आज जाएंगे मणिपुर
भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन (इंडिया) के घटक दलों के 21 सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल आज मणिपुर जाकर जमीनी स्थिति का आकलन करेगा। दो दिवसीय दौरे पर जा रहे प्रतिनिधि मंडल के सदस्य और कांग्रेस के सांसद गौरव गोगोई ने मणिपुर हिंसा की जांच सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश से कराने की मांग की है। राजद नेता मनोज झा ने कहा कि शांति स्थापित हो यह सभी की प्रमुख चिंता है। डीएमके के नेता टीआर बालू ने कहा वहां जाकर पता लगाएंगे, आखिर गलती कहां हुई। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 29 july 2023 Updates On Amar Ujala
पहले बेसिक स्कूलों में शनिवार की छुट्टी घोषित की गई थी - फोटो : सोशल मीडिया

पीएम मोदी के कार्यक्रम की वजह से यूपी में बेसिक-माध्यमिक स्कूल की छुट्टी कैंसिल
शनिवार को मुहर्रम की छुट्टी के बावजूद बेसिक व माध्यमिक स्कूल खुले रहेंगे। इस दिन स्कूलों में विद्यालयों में छात्र प्रधानमंत्री का भाषण सुनेंगे। राष्ट्रीय शिक्षा नीति की तीसरी वर्षगांठ पर 29-30 जुलाई को दिल्ली में अखिल भारतीय शिक्षा समागम का आयोजन किया गया है। इसका उद्घाटन शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। स्कूलों में इस कार्यक्रम के लाइव प्रसारण के निर्देश दिए गए हैं। महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने निर्देश जारी किया है कि विद्यालय पूर्व की तरह खुलेंगे और उद्घाटन कार्यक्रम का विद्यालयों में सजीव प्रसारण होगा। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 29 july 2023 Updates On Amar Ujala
BSF Shoot Pak Drone - फोटो : Amar Ujala

पीएम शरीफ के सलाहकार ने कबूला- ड्रोन के जरिये भारत में ड्रग्स भेज रहा पाकिस्तान
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के विशेष रक्षा सलाहकार और पूर्व सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा के करीबी मलिक मोहम्मद अहमद खान ने कैमरे पर यह कबूल किया है कि पाकिस्तान से ड्रोन के जरिये भारत में ड्रग्स तस्करी को अंजाम दिया जा रहा है। भारत की तरफ से पाकिस्तान के साथ ही संबंधित अंतरराष्ट्रीय मंचों पर इस मुद्दे को लगातार उठाया जा रहा है, लेकिन पाकिस्तान पूरी बेशर्मी के साथ इन्कार करता आ रहा है। खान का यह कबूलनामा ड्रग्स के खिलाफ भारत की लड़ाई में अहम साबित हो सकता है। पढ़ें पूरी खबर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed