फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Optical Illusion: खुद को समझते हैं जीनियस, तो चार सेकेंड के अंदर तस्वीर में छिपी चिड़िया को ढूंढकर दिखाइए

Fri, 28 Jul 2023 07:50 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Fri, 28 Jul 2023 07:50 PM IST
विज्ञापन
Optical illusion: We dare you to find the bird hiding in this picture in 4 seconds
Optical Illusion IQ Test - फोटो : iStock

Optical Illusion IQ Test: ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion ) एक तरह का गेम है, जो हमारे दिमाग का टेस्ट लेता है। दिमाग को घूमा देने वाली तस्वीर को ऑप्टिकल इल्यूजन कहा जाता है। सोशल मीडिया पर कई तरह के ऑप्टिकल इल्यूजन वायरल होते रहते हैं। यह लोगों के दिमाग को भ्रमित करने वाले होते हैं। इंटरनेट पर कई बार ऐसी तस्वीरें देखने को मिलती हैं जो लोगों को सोचने पर मजबूर कर देती हैं। 



ऑप्टिकल इल्यूजन से आपके दिमाग की अच्छी खासी कसरत होती है। इस तरह के गेम आपकी अवलोकन क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं। शोध के मुताबिक, सामान्य तौर पर इंसान का दिमाग एक ही तस्वीर या वस्तु को अलग-अलग तरह से देखता है। ऑप्टिकल इल्यूजन को हल करना बेहद मजेदार होता है। आज हम आपके लिए एक मजेदार ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर (Optical Illusion Picture) लेकर आए हैं, जिसमें एक चिड़िया छिपी हुई है। 

Optical illusion: We dare you to find the bird hiding in this picture in 4 seconds
Optical Illusion IQ Test - फोटो : iStock

ऑप्टिकल इल्यूजन फोटोज का मतलब होता है आंखों का धोखा देने वाली तस्वीरें। इस तरह की तस्वीरों को देखने के बाद अधिकतर लोग कन्फ्यूज हो जाते हैं। लोग समझ नहीं पाते हैं कि आखिर तस्वीर में क्या छिपा है? इन तस्वीरों में छिपी पहेलियों को सुलझाने में लोगों के दिमाग का दही हो जाता है। इस तस्वीर में छिपी चिड़िया को खोजने के लिए चार सेकेंड की समयसीमा तय की गई है।
 

Optical illusion: We dare you to find the bird hiding in this picture in 4 seconds
Optical Illusion IQ Test - फोटो : iStock

आप इस वायरल तस्वीर को ऑप्टिकल इल्यूजन का बिल्कुल सटीक उदाहरण मान सकते हैं। आप इस तस्वीर को गौर से देखिए और बताइए कि इसमें चिड़िया कहां पर छिपकर बैठी है। तेज दिमाग वाले लोग भी शायद ही इस तस्वीर को देखने के बाद सही जवाब दे पाएं। आइए तस्वीर में छिपी चिड़िया को खोजने की कोशिश करते हैं।


Ajab-Gajab: ये हैं धरती के सबसे लंबी उम्र वाले 6 जीव, इनमें से एक तो 'अमर' है, जानिए इनके बारे में...

विज्ञापन
विज्ञापन
Optical illusion: We dare you to find the bird hiding in this picture in 4 seconds
Optical Illusion IQ Test - फोटो : iStock

सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरों को लोग खूब पसंद करते हैं। इनमें छिपी पहेलियों को हल करने में लोगों को अच्छा लगता है। हालांकि पहेलियों को बेहद कम लोग ही सुलझा पाते हैं। अगर आप इस तस्वीर में छिपी चिड़िया को खोज लेते हैं, तो माना जाएगा कि आप जीनियस हैं। 

Permafrost Crater: रूस का यह सालों पुराना गड्ढा दुनिया के लिए है रहस्य, मचा सकता है तबाही

विज्ञापन
Optical illusion: We dare you to find the bird hiding in this picture in 4 seconds
Optical Illusion IQ Test - फोटो : iStock

इस तस्वीर में चार सेकेंड के अंदर बेहद कम लोग चिड़िया को ढूंढ पाए हैं। अगर आप भी कोशिश करने के बाद चिड़िया को नहीं खोज पाए हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप खबर की आखिरी तस्वीर में लाल घेरे के अंदर आसानी से चिड़िया को देख सकते हैं। 
 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed