फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   INDIA MPs delegation Manipur visit to assess ground situation in violence hit state new updates in hindi

Manipur: मणिपुर में 'INDIA' के 21 सांसदों का प्रतिनिधिमंडल, चुराचांदपुर में राहत शिविरों का किया दौरा

Sat, 29 Jul 2023 06:07 AM IST
गुलाम अहमद ब्यूरो, नई दिल्ली
ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Sat, 29 Jul 2023 06:07 AM IST
सार

सांसद दिल्ली से विमान के जरिए मणिपुर पहुंचे। प्रतिनिधिमंडल यहां पहुंचने के बाद चुराचांदपुर में राहत शिविरों में रह रहे कुकी समुदाय के पीड़ितों से मिलने गया, जहां हाल में हिंसा की घटनाएं हुई हैं।

विज्ञापन
INDIA MPs delegation Manipur visit to assess ground situation in violence hit state new updates in hindi
Manipur - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के 21 सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल जमीनी हकीकत का आकलन करने के लिए हिंसा प्रभावित मणिपुर के दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को मणिपुर की राजधानी इंफाल पहुंचा। इस दौरान कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि मणिपुर में जातीय संघर्ष भारत की छवि को खराब कर रहा है। इसे समाप्त करने के लिए सभी दलों को एक शांतिपूर्ण समाधान खोजने की कोशिश करनी होगी।

विज्ञापन


सांसद दिल्ली से विमान के जरिए मणिपुर पहुंचे। प्रतिनिधिमंडल यहां पहुंचने के बाद चुराचांदपुर में राहत शिविरों में रह रहे कुकी समुदाय के पीड़ितों से मिलने गया, जहां हाल में हिंसा की घटनाएं हुई हैं। मामले से जुड़े एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि वे सुरक्षा कारणों से इंफाल से हेलीकॉप्टर के जरिए चुराचांदपुर गए। इस समय केवल एक हेलीकॉप्टर उपलब्ध है, इसलिए प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को दो टीम में बांटा गया और हेलीकॉप्टर उन्हें पहुंचाने के लिए दो फेरे लगाएगा।
विज्ञापन


ये है पूरा कार्यक्रम

  • मणिपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एमपीसीसी) के सूत्रों के मुताबिक, लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी और अन्य सांसदों की एक टीम पहले चुराचांदपुर पहुंचेगी। चुराचांदपुर कॉलेज के लड़कों के छात्रावास में स्थापित एक राहत शिविर का दौरा करेगी।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता गौरव गोगोई और अन्य सांसदों की एक टीम चुराचांदपुर में डॉन बॉस्को स्कूल में एक राहत शिविर का दौरा करेगी।
  • इंफाल लौटने के बाद अधीर रंजन चौधरी के नेतृत्व वाली टीम मेइती समुदाय के पीड़ितों से मिलने के लिए सड़क मार्ग से बिष्णुपुर जिले के मोइरांग कॉलेज में एक अन्य राहत शिविर में जाएगी।
  • विपक्षी सांसदों की दूसरी टीम इंफाल पूर्वी जिले के अकंपत में ‘आइडियल गर्ल्स कॉलेज’ राहत शिविर जाएगी। टीम इंफाल पश्चिमी जिले के लेम्बोइखोंगांगखोंग में एक अन्य शिविर का भी दौरा करेगी।
  • प्रतिनिधिमंडल रविवार सुबह राजभवन में राज्यपाल अनसुइया उइके से मिलेगा और मणिपुर की मौजूदा स्थिति एवं शांति बहाल करने के लिए उठाए जा सकने वाले कदमों पर बात करेगा। इस प्रतिनिधिमंडल के रविवार दोपहर तक दिल्ली लौटने की संभावना है।


सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश से जांच कराने की मांग
दो दिवसीय दौरे पर जा रहे प्रतिनिधि मंडल के सदस्य और कांग्रेस के सांसद गौरव गोगोई ने मणिपुर हिंसा की जांच सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश से कराने की मांग की है। राजद नेता मनोज झा ने कहा कि शांति स्थापित हो यह सभी की प्रमुख चिंता है। डीएमके के नेता टीआर बालू ने कहा वहां जाकर पता लगाएंगे, आखिर गलती कहां हुई।

प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्य
प्रतिनिधिमंडल में गोगोई के अलावा कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी, टीएमसी की सुष्मिता देब, झामुमो की महुआ मांझी, डीएमके नेता कनिमोई, डी रविकुमार, एनसीपी के नेता मोहम्मद फैजल, आरएलडी के जयंत चौधरी, राजद के मनोज कुमार झा, केके सुरेश, आरएसपी के एनके प्रेमचंद्रन और वीसीके केटी थिरूमावलावन, जदयू के राजीव रंजन (ललन) सिंह, अनिल प्रसाद हेगड़े, माकपा के संदोश कुमार, एए रहीम, सपा के जावेद अली खान, आईयूएमएल के मोहम्मद बशीर, आप के सुशील, उद्धव गुट के अरविंद सावंत और कांग्रेस की फूलो देवी नेताम हैं।

भाजपा कर रही महिलाओं के सम्मान से खिलवाड़ : राहुल
वहीं, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा, सत्ता के लालच में भाजपा महिला सम्मान और देश के स्वाभिमान के साथ खिलवाड़ कर रही है। फेसबुक पर एक वीडियो साझा करते हुए उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। वीडियो में मणिपुर में दो महिलाओं से बर्बरता, उन्हें निर्वस्त्र कर घुमाने, बृजभूषण शरण सिंह के महिला पहलवानों का कथित यौन उत्पीड़न, उत्तराखंड में एक महिला की हत्या, जिसमें भाजपा नेता के बेटे को आरोपी बनाया गया है, जैसी घटनाओं का हवाला दिया गया है। इसमें बिलकिस बानो सामूहिक दुष्कर्म मामले में दोषियों की रिहाई का जिक्र भी किया गया है।

मणिपुर में हालात भड़काने से बाज आए विपक्ष: भाजपा
भाजपा ने विपक्षी दलों के मणिपुर दौरे की आलोचना करते हुए कहा कि मणिपुर की स्थिति खराब करने से बाज आएं। पार्टी ने आरोप लगाया कि संसद में हंगामा के बाद अब राज्य में विपक्ष हंगामा कराने की ताक में है। पूर्व केंद्रीय मंत्री रवि शंकर ने प्रसाद ने कहा कि उन्हें विपक्षी नेताओं के हिंसाग्रस्त मणिपुर जाने में कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन उन्हें वहां स्थिति को भड़काना नहीं चाहिए। भाजपा के सांसद रवि किशन ने तंज कसते हुए कहा कि उन्हें पाकिस्तान और चीन भी जाना चाहिए, जहां उनकी बहुत मांग है। उन्होंने कहा कि संसद वाला तनाव वे वहां भी पैदा करना चाहते हैं। लेकिन मुद्दे की संवेदनशीलता को उन्हें समझना चाहिए।

सांसद रामकृपाल यादव ने विपक्षी सांसदों के दौरे को नाटक बताया। उन्होंने कहा कि सदन में चर्चा से भागते रहे और अब स्थिति से लाभ उठाने की फिराक में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed