फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pakistan News: PAK PM Shehbaz Sharif Advisor Admits Drones Used to Smuggle Drugs Across Border Into India

Pakistan Exposed: पीएम शहबाज शरीफ के सलाहकार ने कबूला, ड्रोन के जरिये भारत में ड्रग्स भेज रहा पाकिस्तान

Sat, 29 Jul 2023 05:31 AM IST
गुलाम अहमद एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Sat, 29 Jul 2023 05:31 AM IST
सार

पीएम शहबाज को रक्षा मामलों पर सलाह देने वाले मलिक मोहम्मद अहमद खान ने भारत के पंजाब की सीमा से लगे कसूर शहर में पाकिस्तानी पत्रकार हामिद मीर को साक्षात्कार दिया। इसका वीडियो मीर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।

विज्ञापन
Pakistan News: PAK PM Shehbaz Sharif Advisor Admits Drones Used to Smuggle Drugs Across Border Into India
Pak Drone - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के विशेष रक्षा सलाहकार और पूर्व सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा के करीबी मलिक मोहम्मद अहमद खान ने कैमरे पर यह कबूल किया है कि पाकिस्तान से ड्रोन के जरिये भारत में ड्रग्स तस्करी को अंजाम दिया जा रहा है। भारत की तरफ से पाकिस्तान के साथ ही संबंधित अंतरराष्ट्रीय मंचों पर इस मुद्दे को लगातार उठाया जा रहा है, लेकिन पाकिस्तान पूरी बेशर्मी के साथ इन्कार करता आ रहा है। खान का यह कबूलनामा ड्रग्स के खिलाफ भारत की लड़ाई में अहम साबित हो सकता है।

विज्ञापन


यह पहली बार है, जब पाकिस्तान के किसी बड़े पदाधिकारी ने कैमरे पर इस बात को स्वीकार किया है कि पाकिस्तान ड्रग्स तस्करी में लिप्त है। पीएम शहबाज को रक्षा मामलों पर सलाह देने वाले खान ने भारत के पंजाब की सीमा से लगे कसूर शहर में पाकिस्तानी पत्रकार हामिद मीर को साक्षात्कार दिया। इसका वीडियो मीर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। जब मीर ने खान से सीमा पार तस्करी में पाकिस्तान की भूमिका पर सवाल किया तो खान ने कहा, यह भयावह सच है कि ड्रोन सहित कई तरीकों से पाकिस्तान के तस्कर भारत में ड्रग्स भेज रहे हैं। खान ने कहा, हाल ही में दो घटनाएं सामने आईं हैं, जब करीब 10-10 किलो हेराइन ड्रोन के साथ बरामद की गई है।
विज्ञापन


यह बात कबूली
मीर ने खान के वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, पीएम के सलाहकार मलिक मोहम्मद अहमद खान ने बड़ा खुलासा किया है। तस्कर हेरोइन पहुंचाने के लिए पाकिस्तान-भारत सीमा के पास कसूर के बाढ़ प्रभावित इलाकों में ड्रोन का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों के पुनर्वास के लिए विशेष पैकेज की मांग करते हुए कहा है कि अगर पीड़ितों की मदद नहीं की गई, तो वे भी तस्करों के नेटवर्क में शामिल हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्रग्स के 795 मामले...
खान का निर्वाचन क्षेत्र कसूर असल में भारत के पंजाब के खेमकरण और फिरोजपुर के ठीक सामने मौजूद है। पंजाब पुलिस के मुताबिक, अकेले फिरोजपुर जिले में जुलाई 2022 से 2023 तक एनडीपीएस अधिनियम के तहत 795 एफआईआर दर्ज की गईं हैं। इसके अलावा बीएसएफ की तरफ से जारी आंकड़ों से पता चलता है कि पाकिस्तान की सीमा से लगे जिलों में ड्रग्स की सबसे ज्यादा बरामदगी होती है। ड्रग्स के अलावा पाकिस्तान से हथियारों की तस्करी भी की जा रही है। बीएसएफ ने इस साल अब तक पंजाब के सीमावर्ती क्षेत्रों से 260 किलो हेरोइन, 19 हथियार, 30 मैगजीन, 470 राउंड गोलियां और 30 ड्रोन बरामद किए गए हैं।

हथियार भी सीमा पार से भेजे जा रहे
जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह का कहना है, पाकिस्तान से ड्रग्स व हथियारों की एक साथ तस्करी की जा रही है। हथियार आतंकियों तक पहुंचा दिए जाते हैं, वहीं ड्रग्स से होने वाली आय का बड़ा हिस्सा सीमा पार आतंकियों को मिलता है। सिंह ने कहा, पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर में आतंक को फिर से बढ़ाने के लिए युवा पीढ़ी को ड्रग्स की ओर आकर्षित करने के लिए पंजाब मॉडल का इस्तेमाल कर रही है। जब पंजाब में आतंकवाद खत्म हुआ तो युवाओं को ड्रग्स की लत लगा दी गई। उन्होंने कहा, पिछले एक साल के दौरान राज्य में आठ हजार किलो से ज्यादा नशीले पदार्थ बरामद किए गए हैं और तीन हजार से अधिक लोगों के खिलाफ दो हजार से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं।


आईएसआई का संरक्षण तस्करों को मिल रहा
भारतीय अधिकारियों के मुताबिक, पाकिस्तान-अफगानिस्तान में आतंक और ड्रग्स के नेटवर्क का नियंत्रण आईएसआई के हाथ में है। बीएसएफ ने 2020 से 2023 के बीच 500 से ज्यादा ड्रोन बरामद किए हैं। ड्रोन्स में जो चिप और हार्डवेयर मिले हैं, उनसे पता चलता है कि ये पाकिस्तानी सुरक्षा बलों को चीन से मिले हैं। हालांकि, कई बार पहचान छिपाने के लिए इनमें मोबाइल व कंप्यूटर के प्रॉसेसर का इस्तेमाल किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed