आज देश को नया संसद भवन मिलने जा रहा है। इसका शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। नए संसद भवन में लोकसभा में 552 और राज्यसभा में 250 सदस्यों के बैठने के लिए जगह है। वहीं आईपीएल के फाइनल में चेन्नई सुपरकिंग्स का मुकाबला गुजरात टाइटंस से रविवार (28 मई) को होगा। साथ ही दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर पश्चिम भारत के ज्यादातर इलाकों में शनिवार सुबह तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई और आज भी बारिश की संभावना है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News: आज देश को मिलने जा रहा नया संसद भवन, गुरु धोनी के सामने हार्दिक का असली टेस्ट, पढ़ें अहम खबरें
आज देश को मिलने जा रहा नया संसद भवन
आज देश को नया संसद भवन मिलने जा रहा है। इसका शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। नए संसद भवन में लोकसभा में 552 और राज्यसभा में 250 सदस्यों के बैठने के लिए जगह है। नई संसद को लेकर देश में राजनीति जोरों पर है। लगभग पूरे विपक्ष ने नई संसद के उद्घाटन के मौके से किनारा कर लिया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
गुरु धोनी के सामने हार्दिक का असली टेस्ट, आईपीएल का फाइनल आज
आईपीएल के फाइनल में चेन्नई सुपरकिंग्स का मुकाबला गुजरात टाइटंस से रविवार (28 मई) को होगा। दोनों टीमों के बीच यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला सिर्फ दो टीमों के बीच नहीं बल्कि दो ऐसे खिलाड़ियों के बीच हैं जिनका कद काफी बड़ा है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
नए संसद भवन का उद्घाटन आज, दिल्ली की सभी सीमाएं सील
नए संसद भवन के उद्घाटन पर दिल्ली में सुरक्षा चाक-चौबंद है। दिल्ली की सभी सीमाएं सील कर दी गई हैं। पुलिस अलर्ट है। बीती रात से ही दिल्ली में जगह-जगह नाकेबंदी करके पुलिस वाहन इत्यादि की जांच कर रही है। आज के लिए दिल्ली पुलिस की ओर ट्रैफिक एडवायडरी पहली ही जारी कर दी गई थी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में ऑरेंज अलर्ट, आज तेज हवा के साथ बारिश का अनुमान
दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर पश्चिम भारत के ज्यादातर इलाकों में शनिवार सुबह तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई। इससे तापमान में भारी गिरावट आई। मौसम विभाग के अनुसार, अरब सागर से आई नमी के कारण मौसम के मिजाज में यह बदलाव आया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...