फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top News: पीएम मोदी की अध्यक्षता में मुख्य सचिवों का सम्मेलन, नागपुर से चुनाव अभियान का बिगुल फूंकेगी कांग्रेस

Fri, 29 Dec 2023 07:57 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 29 Dec 2023 07:57 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 28 December 2023 Updates On Amar Ujala
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

देश में होने जा रहे तीसरे राष्ट्रीय सम्मेलन की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  मुख्य सचिवों की अध्यक्षता करेंगे। यह आयोजन राजधानी दिल्ली में 27 से 29 दिसंबर तक होना है, जिसका मुख्य विषय ‘जीवन की सुगमता’ यानी ‘ईज ऑफ लिविंग’ है। वहीं, कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान गुरुवार से शुरू करेगी। पार्टी इसकी शुरुआत अपने 139वें स्थापना दिवस के मौके पर महाराष्ट्र के नागपुर शहर में महारैली 'हैं तैयार हम' से करने जा रही है। इसके अलावा, मध्यप्रदेश के गुना जिले में बड़ा हादसा हुआ है। डंपर और बस की टक्कर के बाद बस में आग लग गई और कई यात्री जल गए। 12 लोगों की जलने से मौत हो गई है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 28 December 2023 Updates On Amar Ujala
पीएम मोदी। - फोटो : ट्विटर

पीएम मोदी की अध्यक्षता में मुख्य सचिवों का सम्मेलन आज
देश में होने जा रहे तीसरे राष्ट्रीय सम्मेलन की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मुख्य सचिवों की अध्यक्षता करेंगे। यह आयोजन राजधानी दिल्ली में 27 से 29 दिसंबर तक होना है, जिसका मुख्य विषय ‘जीवन की सुगमता’ यानी ‘ईज ऑफ लिविंग’ है। आधिकारिक बयान के मुताबिक बुधवार को शुरू हुए सम्मेलन  में विकास के साझा एजेंडे के कार्यान्वयन पर जोर दिया जाएगा और राज्यों के साथ साझेदारी में एकजुट कार्रवाई का खाका तैयार किया जाएगा। यह इस तरह का तीसरा सम्मेलन है। पहला जून 2022 में धर्मशाला में और दूसरा जनवरी 2023 में दिल्ली में आयोजित किया गया था। पढ़ें पूरी खबर

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 28 December 2023 Updates On Amar Ujala
कांग्रेस - फोटो : social media

कांग्रेस आज नागपुर से करेगी लोकसभा चुनाव अभियान का आगाज
कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान गुरुवार से शुरू करेगी। पार्टी इसकी शुरुआत अपने 139वें स्थापना दिवस के मौके पर महाराष्ट्र के नागपुर शहर में महारैली 'हैं तैयार हम' से करने जा रही है। महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने बुधवार को कार्यक्रम स्थल पर प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा, यह देश के लोगों के लिए एक ऐतिहासिक क्षण होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी केंद्र की सत्ता से भाजपा को हराने के लिए बदलाव का संदेश देगी। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 28 December 2023 Updates On Amar Ujala
गुना में डंपर से टकराने के बाद बस में लगी आग - फोटो : सोशल मीडिया

गुना में सड़क हादसे में 13 लोग जिंदा जले
मध्यप्रदेश के गुना जिले में बड़ा हादसा हुआ है। डंपर और बस की टक्कर के बाद बस में आग लग गई और कई यात्री जल गए। 12 लोगों की जलने से मौत हो गई है। मौके पर मौजूद लोगों की मानें तो 11 शव निकाले जा चुके हैं। एसपी विजय खत्री ने भी इसकी पुष्टि की है। बुरी तरह झुलसे लोगों को अस्पताल लगाया गया है। आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 28 December 2023 Updates On Amar Ujala
कोहरा। - फोटो : Amar Ujala

उत्तर भारत गहरे कोहरे की चपेट में
घने कोहरे ने देश के लगभग आधे हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया है। सबसे बुरी मार उत्तर और मध्य भारत के क्षेत्रों पर पड़ी है। आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है है। सुबह ज्यादातर क्षेत्रों में दृश्यता शून्य रही, जिससे हादसों की संख्या बढ़ गई। मंगलवार रात से बुधवार सुबह तक उत्तर प्रदेश से पंजाब व राजस्थान में हादसों में 17 लोगों ने जान गंवा दी। कम-से-कम 46 लोग घायल हैं, इनमें 38 यूपी से हैं। कोहरे ने आवाजाही की गति भी थाम दी। दिल्ली हवाईअड्डे पर घने कोहरे के कारण 12 उड़ानें डायवर्ट करनी पड़ीं, 110 से ज्यादा उड़ानों में देरी हुई। 50 ट्रेनें निर्धारित समय से देर से चलीं। पढ़ें पूरी खबर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed