फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Half of the country with dense fog 17 people died overnight in three states Weather Update

Weather News: उत्तर भारत गहरे कोहरे की चपेट में, सड़क हादसों में 17 की मौत, 110 उड़ानें और 50 ट्रेनें प्रभावित

Thu, 28 Dec 2023 12:17 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 28 Dec 2023 12:17 AM IST
सार

खराब मौसम व कोहरे के चलते सुबह के समय यात्रा करना खतरनाक बन गया है। घने कोहरे से हुए हादसों में सबसे ज्यादा 12 मौतें अकेले यूपी में हुईं। राजस्थान में तीन व पंजाब में दो पुलिसकर्मियों की जान चली गई।
 

विज्ञापन
Half of the country with dense fog 17 people died overnight in three states Weather Update
कोहरा। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

घने कोहरे ने देश के लगभग आधे हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया है। सबसे बुरी मार उत्तर और मध्य भारत के क्षेत्रों पर पड़ी है। आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है है। सुबह ज्यादातर क्षेत्रों में दृश्यता शून्य रही, जिससे हादसों की संख्या बढ़ गई। मंगलवार रात से बुधवार सुबह तक उत्तर प्रदेश से पंजाब व राजस्थान में हादसों में 17 लोगों ने जान गंवा दी। कम-से-कम 46 लोग घायल हैं, इनमें 38 यूपी से हैं। कोहरे ने आवाजाही की गति भी थाम दी। दिल्ली हवाईअड्डे पर घने कोहरे के कारण 12 उड़ानें डायवर्ट करनी पड़ीं, 110 से ज्यादा उड़ानों में देरी हुई। 50 ट्रेनें निर्धारित समय से देर से चलीं।
विज्ञापन


मौसम विज्ञान विभाग ने उपग्रह से ली गई तस्वीरें जारी की हैं, जिनमें पूरे उत्तर भारत पर घने कोहरे की चादर बिछी नजर आ रही है। बुधवार सुबह 11:30 बजे ली गई तस्वीरों में पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में घना कोहरा नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने दोहराया कि अभी तीन से चार दिन तक राहत नहीं मिलने वाली। बुधवार सुबह 5:30 बजे के आंकड़ों के मुताबिक, पंजाब के अमृतसर में दृश्यता शून्य रही। पटियाला व श्रीनगर में 25-25 मीटर दृश्यता दर्ज की गई। यूपी के बरेली, लखनऊ व प्रयागराज में भी दृश्यता 25-25 मीटर रही, जबकि वाराणसी और राजस्थान के गंगानगर व दिल्ली के सफदरजंग में 50-50 मीटर दृश्यता रही। मौसम विभाग 50 मीटर तक की दृश्यता को शून्य मानता है।
विज्ञापन


यूपी में सबसे ज्यादा 12 मौतें
खराब मौसम व कोहरे के चलते सुबह के समय यात्रा करना खतरनाक बन गया है। घने कोहरे से हुए हादसों में सबसे ज्यादा 12 मौतें अकेले यूपी में हुईं। राजस्थान में तीन व पंजाब में दो पुलिसकर्मियों की जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्सप्रेसवे पर पिता-पुत्र ने गंवाई जान
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर ट्रक से बाइक की टक्कर से पिता- पुत्र की मौत हो गई। वहीं, एक कंटेनर से स्लीपर बस की भिड़ंत के बाद दो बसों व दो कारों की टक्कर में एक महिला यात्री की मौत हो गई। 25 जख्मी हैं। बागपत में एक्सप्रेसवे पर ट्रैवलर ट्रक में घुस गई, जिसमें दो महिलाओं की मौत हो गई। मेरठ में स्कूटर पर सवार भाजपा के महानगर महामंत्री राजकुमार सोनकर को वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें उनकी मौत हो गई।


दृश्यता 50 मीटर से कम : दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय
हवाईअड्डे पर सुबह छह बजे से दोपहर 12 बजे तक दृश्यता 50 मीटर से भी कम रही। बुधवार सुबह रनवे न दिखाई देने से 12 उड़ानों को डायवर्ट किया गया। उधर, एअर इंडिया ने फॉगकेयर कार्यक्रम शुरू किया है, जिसमें यात्री बिना अतिरिक्त शुल्क के यात्रा की तिथि बदल या टिकट रद्द कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed