फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kharge, Sonia to attend Cong rally in Nagpur on Dec 28; party to give message to defeat BJP: Patole

Congress Rally: कांग्रेस आज नागपुर से करेगी लोकसभा चुनाव अभियान का आगाज, महारैली में शामिल होंगे खरगे-सोनिया

Thu, 28 Dec 2023 01:07 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 28 Dec 2023 01:07 AM IST
सार

Maharashtra: लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस आज चुनाव अभियान शुरू करेगी। पार्टी नेताओं के मुताबिक, नागपुर में 'तैयार हैं हम' महारैली के साथ इसे शुरू किया जाएगा। इसमें मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी शामिल होंगे। 

विज्ञापन
Kharge, Sonia to attend Cong rally in Nagpur on Dec 28; party to give message to defeat BJP: Patole
Mallikarjun Kharge, Sonia Gandhi - फोटो : Social Media

विस्तार

कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान गुरुवार से शुरू करेगी। पार्टी इसकी शुरुआत अपने 139वें स्थापना दिवस के मौके पर महाराष्ट्र के नागपुर शहर में महारैली 'हैं तैयार हम' से करने जा रही है। महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने बुधवार को कार्यक्रम स्थल पर प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा, यह देश के लोगों के लिए एक ऐतिहासिक क्षण होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी केंद्र की सत्ता से भाजपा को हराने के लिए बदलाव का संदेश देगी। 

विज्ञापन

पार्टी नेताओं के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी रैली को संबोधित करेंगे। यह महारैली इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह नागपुर में की जा रही है, जहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का मुख्यालय और ऐतिहासिक 'दीक्षाभूमि' स्थित हैं। दीक्षाभूमि में डॉ. भीमराव आंबेडकर ने बौद्ध धर्म को अपनाया  था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नागपुर से कांग्रेस पार्टी के विधायक नितिन राउत ने मंगलवार को कहा, 'हैं तैयार हम' थीम के साथ यह रैली पूरे देश में एक अच्छा संदेश देगी। उन्होंने कहा, 'कांग्रेस अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए बिगुल फूंकेगी।'

विज्ञापन

पार्टी नेताओं के मुताबिक, नागपुर के दिघोरी में विशाल रैली के लिए जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। जहां लाखों लोग और कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे। पटोले ने कार्यक्रम स्थल पर उन्होंने संवाददाताओं से कहा, 'जब भी देश को परेशानी का सामना करना पड़ा, कांग्रेस आगे आई और देश में एक बड़ा बदलाव आया।'

उन्होंने कहा कि देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था, संविधान और लोकतंत्र के चारों स्तंभ खतरे में हैं। इन व्यवस्थाओं को अक्षुण्ण रखना कांग्रेस पार्टी की जिम्मेदारी है। पटोले ने कहा, 'नागपुर में कल (गुरुवार) कांग्रेस के स्थापना दिवस पर भारतीय जनता पार्टी की अत्याचारी और अहंकारी सरकार को गिराने का संकल्प लेकर बदलाव का संदेश दिया जाएगा।'

उन्होंने कहा कि आपातकाल के बाद (तत्कालीन प्रधानमंत्री) इंदिरा गांधी ने नागपुर में एक जनसभा की थी और तब कांग्रेस ने विदर्भ से सभी सीटें जीती थीं। कांग्रेस नेता ने कहा,'नागपुर में इतिहास दोहराया जाएगा और देश में एक बड़ा 'परिवर्तन' होगा।' पटोले ने कहा कि अंग्रेजों से आजादी पाने के लिए कांग्रेस के नेतृत्व में देश एकजुट हुआ था। हजारों स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान ने अत्याचारी अंग्रेजों को देश छोड़ने के लिए मजबूर किया। स्वतंत्रता आंदोलन में महाराष्ट्र का योगदान बहुत बड़ा है। आज फिर देश को बचाने की लड़ाई महाराष्ट्र से शुरू की जा रही है।

पटोले ने कहा कि कांग्रेस के 60 साल तक सत्ता में रहने के दौरान जवाहरलाल नेहरू से लेकर मनमोहन सिंह तक सभी ने भारत को महाशक्ति बनाने का प्रयास किया। लेकिन दुर्भाग्य से पिछले 10 वर्षों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार देश को सबसे निचले स्तर पर ले गई है। जाति-धर्म के नाम पर सांप्रदायिक तनाव पैदा कर देश को पतन की ओर ले जाया गया है। पटोले ने कहा कि भाजपा विपक्ष की आवाज दबाने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और आयकर विभाग का दुरुपयोग कर रही है।

उन्होंने कहा, 'उन्हें डराया जा रहा है। संसद की सुरक्षा में चूक पर सवाल उठाने के लिए 100 से अधिक सांसदों को निलंबित कर दिया गया है। लेकिन कांग्रेस इस तरह की कार्रवाई से डरने वाली नहीं है। जिस तरह दुनिया के सबसे शक्तिशाली अंग्रेजों को देश छोड़ने के लिए मजबूर किया गया था, हम इस तानाशाही भाजपा को भी घर बैठा देंगे।'

उन्होंने आरोप लगाया कि महंगाई और किसानों, श्रमिकों और युवाओं की समस्याएं गंभीर मुद्दे बन गए हैं जबकि सरकारी तंत्र की घेराबंदी की जा रही है। उन्होंने कहा, 'कांग्रेस की लड़ाई देश को बचाने की है जो कठिन परिस्थिति से गुजर रहा है और कांग्रेस गारंटी देती है कि वह देश को बचाएगी।' पटोले ने यह भी कहा कि राहुल गांधी 14 जनवरी से पूर्व में मणिपुर से पश्चिमी भारत में मुंबई तक 'भारत न्याय यात्रा' शुरू करेंगे। कांग्रेस विधायक राउत ने कहा कि पार्टी ने अपनी विचारधारा और सोच के कारण रैली के लिए नागपुर को चुना है।

उन्होंने कहा कि एक तरफ आरएसएस की विचारधारा है और दूसरी तरफ संविधान निर्माता डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की विचारधारा है जो कांग्रेस की विचारधारा से जुड़ी हुई है। राउत ने कहा कि जनता निश्चित रूप से कांग्रेस के नारे के साथ चलेगी और रैली आगामी लोकसभा चुनावों के लिए बिगुल बजाएगी।

महाराष्ट्र कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीम खान ने कहा कि कांग्रेस ने देश के लोकतंत्र की रक्षा के लिए लड़ने के लिए 'हैं तैयार हम' का नारा दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश की आजादी के लिए 1947 से पहले लड़ाई का नेतृत्व किया था और कांग्रेस अब लोकतंत्र को बचाने की अगली लड़ाई का बिगुल फूंकने जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed