फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   chief secretaries conference in chair of pm modi news updates in hindi

Chief Secretary Conference: दिल्ली में मुख्य सचिवों का तीसरा राष्ट्रीय सम्मेलन , पीएम मोदी करेंगे अध्यक्षता

Thu, 28 Dec 2023 06:57 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशोधन शर्मा Updated Thu, 28 Dec 2023 06:57 AM IST
सार

आधिकारिक बयान के मुताबिक बुधवार को शुरू हुए सम्मेलन  में विकास के साझा एजेंडे के कार्यान्वयन पर जोर दिया जाएगा और राज्यों के साथ साझेदारी में एकजुट कार्रवाई का खाका तैयार किया जाएगा।

विज्ञापन
chief secretaries conference in chair of pm modi news updates in hindi
पीएम मोदी - फोटो : संवाद

विस्तार

देश में होने जा रहे तीसरे राष्ट्रीय सम्मेलन की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  अध्यक्षता करेंगे। इस बार सम्मेलन का मुख्य विषय ‘जीवन की सुगमता’ यानी ‘ईज ऑफ लिविंग’ है। इस सम्मेलन में विकास के साझा एजेंडे के कार्यान्वयन पर जोर रहेगा। साथ ही राज्यों के साथ साझेदारी में एकजुट कार्रवाई का खाका तैयार किया जाएगा। 

विज्ञापन


बता दें कि यह तीसरा सम्मेलन है। इससे पहले जून 2022 में धर्मशाला में और दूसरा जनवरी 2023 में दिल्ली में आयोजित किया गया था। आधिकारिक बयान के अनुसार सहकारी संघवाद के सिद्धांत को लागू करने के प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण से प्रेरित होकर, केंद्र और राज्य सरकारों के बीच सहभागी शासन और साझेदारी को प्रोत्साहित करने के लिए मुख्य सचिवों का राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जाता है।
विज्ञापन


200 से अधिक लोग लेने वाले हैं भाग
मुख्य सचिवों के इस राष्ट्रीय सम्मेलन का इस वर्ष 27 से 29 दिसंबर तक आयोजन होगा । तीन दिवसीय इस सम्मेलन में केन्द्र सरकार के प्रतिनिधि, मुख्य सचिव और सभी राज्यों व केन्द्र शासित प्रदेशों के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों सहित 200 से अधिक लोग भाग लेने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है सम्मेलन का उद्देश्य
इस सम्मेलन का उद्देश्य सरकारी हस्तक्षेपों के वितरण तंत्र को मजबूत करना है। इसके साथ ही ग्रामीण और शहरी, दोनों आबादी के लिहाज से जीवन की बेहतर गुणवत्ता के लक्ष्य को हासिल करने के वास्ते सहयोगात्मक कार्रवाई के लिए आधार तैयार करता है। इतना ही नहीं इसमें कल्याणकारी योजनाओं तक आसान पहुंच और सेवा वितरण में गुणवत्ता पर विशेष जोर देने के साथ, सम्मेलन में चर्चा वाले पांच उप-विषयों में भूमि और संपत्ति, बिजली, पीने का पानी, स्वास्थ्य और स्कूली शिक्षा शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed