फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top News: नए संसद भवन पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, पहाड़ों पर बिगड़ा मौसम, दिल्ली में बारिश का अनुमान

Fri, 26 May 2023 07:27 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Fri, 26 May 2023 07:27 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 26th May 2023 Updates On Amar Ujala
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

नए संसद भवन के उद्घाटन पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई है। याचिका में शीर्ष अदालत से नए भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति से कराने का निर्देश लोकसभा सचिवालय को देने की मांग की गई है। वहीं, पहाड़ों पर आंधी-बारिश की वजह से जनजीवन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने दिल्ली में आज भी आंशिक रूप से बादल छाए रहने व हल्की बारिश का अनुमान जताया है। साथ ही मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल के क्वालिफायर-2 में पहुंच चुकी है। वहां उसका मुकाबला आज गत विजेता गुजरात टाइटंस से होगा। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर…

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 26th May 2023 Updates On Amar Ujala
सुप्रीम कोर्ट। - फोटो : सोशल मीडिया

नए संसद भवन पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज
नए संसद भवन के उद्घाटन पर सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई है। याचिका में शीर्ष अदालत से नए भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति से कराने का निर्देश लोकसभा सचिवालय को देने की मांग की गई है। याचिका में कहा है, लोकसभा सचिवालय का बयान और लोकसभा के महासचिव का उद्घाटन समारोह के लिए जारी निमंत्रण भारतीय संविधान का उल्लंघन है।
पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 26th May 2023 Updates On Amar Ujala
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

पहाड़ों पर बिगड़ा मौसम: दिल्ली में आज बारिश का अनुमान
पहाड़ों पर आंधी-बारिश की वजह से जनजीवन प्रभावित हुआ है। आंधी के कारण पेड़ गिरने से जम्मू-कश्मीर में चार और हिमाचल प्रदेश में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। मौसम विभाग ने दिल्ली में शुक्रवार को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहने व हल्की बारिश का अनुमान जताया है। इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलेंगी।
पढ़ें पूरी खबर... 

विज्ञापन
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 26th May 2023 Updates On Amar Ujala
महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा। - फोटो : अमर उजाला

आईपीएल के क्वालिफायर-2 में आज मुंबई का गुजरात टाइटंस से होगा मुकाबला
मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल के क्वालिफायर-2 में पहुंच चुकी है। वहां उसका मुकाबला आज गत विजेता गुजरात टाइटंस से होगा। मुंबई की टीम लीग राउंड समाप्त होने के बाद अंक तालिका में चौथे स्थान पर थी। उसे तीसरे स्थान पर रही लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम से एलिमिनेटर में खेलना था। मुंबई ने फाइनल में पहुंचने की पहली बाधा पार कर ली और लखनऊ को एलिमिनेटर में हरा दिया।
पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 26th May 2023 Updates On Amar Ujala
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी। - फोटो : Social Media

UP : आज से निकायों में शपथ लेंगे नवनिर्वाचित महापौर, अध्यक्ष और पार्षद
सरकार द्वारा तय कार्यक्रम के मुताबिक नगर निकायों के निर्वाचित महापौर, अध्यक्ष और पार्षदों को आज से शपथ दिलाने का काम शुरू होगा । इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वहीं, भाजपा के प्रदेश संगठन ने दोनों उप मुख्यमंत्री समेत सभी मंत्रियों को अपने-अपने प्रभार वाले जिलों में शपथ ग्रहण के मौके पर मौजूद रहने के निर्देश दिए हैं।
पढ़ें पूरी खबर...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed