{"_id":"646f7bdddc2684399802ca89","slug":"ipl-2023-qualifier-2-gt-vs-mi-know-mumbai-indians-records-win-percentage-ipl-el-clasico-csk-vs-mi-2023-05-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2023: क्वालिफायर-2 में कैसा है मुंबई इंडियंस का रिकॉर्ड, क्या चेन्नई के साथ 'एल-क्लासिको' फाइनल तय?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2023: क्वालिफायर-2 में कैसा है मुंबई इंडियंस का रिकॉर्ड, क्या चेन्नई के साथ 'एल-क्लासिको' फाइनल तय?
Thu, 25 May 2023 09:19 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Thu, 25 May 2023 09:19 PM IST
सार
मुंबई अब तक पांच बार चैंपियन बनी है। उसकी नजर छठी बार खिताब जीतने पर है। फाइनल में पहुंचने के लिए उसे गुजरात से पार पाना होगा। दोनों टीमें इस सीजन में तीसरी बार आमने-सामने होंगी।
विज्ञापन
महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल के क्वालिफायर-2 में पहुंच चुकी है। वहां उसका मुकाबला शुक्रवार (26 मई) को गत विजेता गुजरात टाइटंस से होगा। मुंबई की टीम लीग राउंड समाप्त होने के बाद अंक तालिका में चौथे स्थान पर थी। उसे तीसरे स्थान पर रही लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम से एलिमिनेटर में खेलना था। मुंबई ने फाइनल में पहुंचने की पहली बाधा पार कर ली और लखनऊ को एलिमिनेटर में हरा दिया।
मुंबई अब तक पांच बार चैंपियन बनी है। उसकी नजर छठी बार खिताब जीतने पर है। फाइनल में पहुंचने के लिए उसे गुजरात से पार पाना होगा। दोनों टीमें इस सीजन में तीसरी बार आमने-सामने होंगी। मुंबई ने एक और गुजरात ने एक मैच अपने नाम किया है। गुजरात के खिलाफ उसका रिकॉर्ड शानदार है। मुंबई तीन में से दो मैच जीती है और एक में उसे हार का सामना करना पड़ा।

गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस
- फोटो : IPL/BCCI
मुंबई की टीम कब-कब फाइनल खेली?
मुंबई की टीम छह बार फाइनल में पहुंची है। उसे पांच बार सफलता मिली है। मुंबई पहली बार 2010 में फाइनल खेली थी। तब उसे चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। उसके बाद से मुंबई की टीम 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में फाइनल तक पहुंची और हर बार जीती। वह सातवीं बार फाइनल में जगह बनाने से एक कदम दूर है।
क्वालिफायर-2 में मुंबई का रिकॉर्ड कैसा है?
आईपीएल में प्लेऑफ फॉर्मेट की शुरुआत 2011 में हुई। तब से मुंबई की टीम तीन बार क्वालिफायर-2 में खेली है। इस राउंड उसका रिकॉर्ड शानदार है। उसने क्वालिफायर-2 में दो बार जीत हासिल की है। एक बार उसे हार का सामना करना पड़ा।

मुंबई इंडियंस
- फोटो : IPL/BCCI
क्वालिफायर-2 में मुंबई के नतीजे
तो क्या चेन्नई से होगा मुकाबला?
क्वालिफायर-2 में मुंबई के रिकॉर्ड को देखें गुजरात के खिलाफ उसका पलड़ा भारी लग रहा है। हेड टू हेड में भी वह आगे है। ऐसे में अगर मुंबई की टीम गुजरात को हराने में सफल रहती है तो आईपीएल का फाइनल 'एल-क्लासिको' बन जाएगा। 'एल-क्लासिको' स्पेनिश भाषा का शब्द है। इसका इस्तेमाल अंग्रेजी के क्लासिक शब्द की जगह होता है। ला लिगा यानी स्पेनिश फुटबॉल लीग में इसे बार्सिलोना और रियल मैड्रिड की भिड़ंत के लिए इस्तेमाल किया जाता है। दोनों प्रतिद्वंद्वियों के बीच होने वाले मुकाबले को ही एल क्लासिको कहा जाने लगा है। अब देखना है कि मुंबई अपने बेहतरीन रिकॉर्ड के दम पर फाइनल तक पहुंचती है या नहीं। अगर फाइनल में पहुंची तो एक बार फिर रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी में मुकाबला देखने को मिलेगा।
| साल | खिलाफ | जगह | नतीजा |
| 2011 | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | मुंबई | बैंगलोर 43 रन से जीता |
| 2013 | राजस्थान रॉयल्स | कोलकाता | मुंबई चार विकेट से जीता |
| 2017 | कोलकाता नाइटराइडर्स | बेंगलुरु | मुंबई छह विकेट से जीता |