फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top News: पीएम मोदी बोले- विदेशों में मिला सम्मान भारतीयों का, आज वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाएंगे हरी झंडी

Thu, 25 May 2023 07:25 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Thu, 25 May 2023 07:25 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 25 May 2023 Updates On Amar Ujala
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

तीन देशों की यात्रा के समापन के बाद गुरुवार तड़के दिल्ली लौटे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पालम हवाई अड्डे पर भव्य स्वागत हुआ। इसके बाद पीएम मोदी ने उनका स्वागत करने पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। वहीं, देहरादून से दिल्ली के बीच चलने जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को आज सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाएंगे। साथ ही उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट आज जारी होगा। माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी बोर्ड सभागार में सुबह 11 बजे परीक्षाफल जारी करेंगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर…

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 25 May 2023 Updates On Amar Ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : सोशल मीडिया

भारत पहुंचने पर पीएम मोदी ने पालम एयरपोर्ट पर लोगों को किया संबोधित
तीन देशों की यात्रा के समापन के बाद गुरुवार तड़के दिल्ली लौटे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पालम हवाई अड्डे पर भव्य स्वागत हुआ। इसके बाद पीएम मोदी ने उनका स्वागत करने पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज यहां जो लोग उपस्थित हैं वो मोदी जी को प्यार करने वाले लोग नहीं हैं, ये मां भारती को प्यार करने वाले लोग हैं। ये हिंदुस्तान को प्यार करने वाले लोग हैं। हिंदुस्तान का नाम रोशन होता है तो 140 करोड़ देशवासियों का जज्बा नई ऊंचाइयों को छूता है।
पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 25 May 2023 Updates On Amar Ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाएंगे हरी झंडी। - फोटो : अमर उजाला

आज पीएम मोदी वंदे भारत एक्सप्रेस को वर्चुअली दिखाएंगे हरी झंडी
देहरादून से दिल्ली के बीच चलने जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को आज सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाएंगे। यह ट्रेन नियमित रूप से 28 मई से देहरादून और दिल्ली के बीच चलाई जानी है। 
पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 25 May 2023 Updates On Amar Ujala
उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

Uttarakhand Board Exam Result 2023: आज सुबह 11 बजे घोषित होगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट
उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट बृहस्पतिवार को जारी होगा। माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी बोर्ड सभागार में सुबह 11 बजे परीक्षाफल जारी करेंगी। बोर्ड सचिव डॉ. नीता तिवारी ने बताया कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट एकसाथ घोषित होगा। 
पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 25 May 2023 Updates On Amar Ujala
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदला, आज बारिश की संभावना
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान समेत उत्तर और पश्चिम भाारत के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदल गया है। आंधी के साथ कहीं तेज तो कहीं हल्की बरसात से पारे में गिरावट आई और लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली तो कई जगह कुछ दुखद घटनाएं भी हुईं। मौसम विभाग ने आज बारिश का अलर्ट जारी किया है।
पढ़ें पूरी खबर...
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed