फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Exclusive: लो आ गईं नए संसद भवन के अंदर की तस्वीरें, कुछ इस तरह हो रही हैं उद्घाटन की तैयारियां

Wed, 24 May 2023 07:57 PM IST
Rahul Sampal राहुल संपाल
Updated Wed, 24 May 2023 07:57 PM IST
विज्ञापन
Exclusive: Here are the pictures from inside the new Parliament Building, preparations are going on
New Parliament building - फोटो : Amar Ujala

नए संसद भवन का निर्माण पूरा हो गया है। पीएम नरेंद्र मोदी 28 मई को इसे राष्ट्र को समर्पित करेंगे। नए भवन को 64,500 वर्ग मीटर के एरिया में बनाया गया है। इसमें लाउंज, लाइब्रेरी, कमेटी हॉल, कैंटीन और पार्किंग जैसी कई सुविधाएं हैं। करीब 12 सौ करोड़ की लागत से बनी आलीशान संसद में सुरक्षा के लिए अत्याधुनिक तकनीक अपनाई गई हैं। संसद के उद्घाटन में महज तीम दिन ही बचे हैं। तैयारियां जोर-शोर के साथ चल रही हैं। इसी बीच अमर उजाला डिजिटल सबसे पहले अपने पाठकों के लिए संसद भवन के अंदर की कुछ तस्वीरें लेकर आया है। नए संसद को अंदर से कुछ इस तरह से डिजाइन किया गया है।

loader
Exclusive: Here are the pictures from inside the new Parliament Building, preparations are going on
New Parliament building - फोटो : Amar Ujala

नए संसद भवन की डिजाइनिंग गुजरात की आर्किटेक्चर फर्म एचसीपी डिजाइन ने की है। एचसीपी डिजाइन इससे पहले गुजरात के गांधीनगर में सेंट्रल विस्टा, राज्य सचिवालय, अहमदाबाद में साबरमती रिवर फ्रंट डेवलपमेंट जैसे कई प्रोजेक्ट्स डिजाइन कर चुका है। निर्माण टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड ने किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Exclusive: Here are the pictures from inside the new Parliament Building, preparations are going on
New Parliament building - फोटो : Amar Ujala

नए संसद भवन को तिकोने आकार में डिजाइन किया गया है। इसमें लोकसभा में 888 सीटें हैं और विजिटर्स गैलरी में 336 से ज्यादा लोगों के बैठने का इंतजाम है। राज्यसभा में 384 सीटें हैं और विजिटर्स गैलरी में 336 से ज्यादा लोगों के बैठने की क्षमता है। संसद के संयुक्त संत्र के दौरान 1272 सदस्यों की बैठने की व्यवस्था होगी।

Exclusive: Here are the pictures from inside the new Parliament Building, preparations are going on
New Parliament building - फोटो : Amar Ujala

लोकसभा और राज्यसभा के कक्ष में हर बेंच पर दो सदस्य के बैठने की व्यवस्था होगी। हर सीट पर डिजिटल सिस्टम और टच स्क्रीन लगाई गई है। नए संसद भवन में लेटेस्ट ऑडियो-विजुअल सिस्टम होंगे। ये सिस्टम समिति कक्ष में भी लगाए जाएंगे।

विज्ञापन
Exclusive: Here are the pictures from inside the new Parliament Building, preparations are going on
New Parliament building - फोटो : Amar Ujala

नए संसद भवन में लोकसभा में राष्ट्रीय पक्षी के मोर जैसा, जबकि राज्यसभा को राष्ट्रीय पुष्प कमल की तरह डिजाइन किया गया है। नए भवन में देश के विभिन्न क्षेत्रीय कला और शिल्प कला को दर्शाया जाएगा। यह आधुनिक भारत की जीवंतता और विविधता को प्रतिबिंबित करेंगे।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

Followed