Top News: पीएम मोदी और अल्बनीज के बीच हुई द्विपक्षीय वार्ता, राष्ट्रपति मुर्मू आज से झारखंड के दौरे पर
पीएम मोदी और अल्बनीज के बीच हुई द्विपक्षीय वार्ता, जयशंकर-अजीत डोभाल रहे मौजूद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सिडनी में अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष एंथनी अल्बनीज के साथ द्विपक्षीय बैठक की। बैठक में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने भी भाग लिया। इससे पहले पीएम मोदी को सिडनी में एडमिरल्टी हाउस में सेरेमोनियल गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
पढ़ें पूरी खबर...
राष्ट्रपति मुर्मू आज से झारखंड के तीन दिवसीय दौरे पर
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से झारखंड के अपने तीन दिवसीय दौरे की शुरुआत करेंगी। इस दौरान वह देवघर के बाबा बैद्यनाथधाम मंदिर जाएंगी, साथ ही झारखंड उच्च न्यायालय के नए परिसर का उद्घाटन भी करेंगी। अधिकारियों ने बताया कि वह रांची में आईआईआईटी के दूसरे दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी। इसके अलावा खूंटी में एक कार्यक्रम में भी शामिल होंगी।
पढ़ें पूरी खबर...
दिल्ली समेत उत्तर भारत में तीन दिन बारिश के आसार
झुलसा देने वाली गर्मी से जूझ रहे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उत्तर पश्चिम भारत के लोगों के लिए राहत की खबर है। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले तीन दिन यानी 26 मई तक अधिकतर इलाकों में बारिश की संभावना है। इससे भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।
पढ़ें पूरी खबर...
अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान मुंबई पहुंचे, आज उद्धव ठाकरे से करेंगे मुलाकात
दिल्ली में सेवाओं के नियंत्रण पर केंद्र सरकार के अध्यादेश के खिलाफ समर्थन जुटाने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल देशव्यापी दौरे पर हैं। इसी कड़ी में केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान मंगलवार शाम मुंबई पहुंचे। आप नेता यहां राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के अध्यक्ष शरद पवार और शिवसेना (यूबीटी) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे से मुलाकात करेंगे।
पढ़ें पूरी खबर...