फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024 CSK vs LSG Result: Chennai Super Kings vs Lucknow Super Giants Key Highlights Marcus Stoinis Ruturaj

CSK vs LSG: रन चेज के नए किंग बने स्टोइनिस, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, लखनऊ ने चेपॉक में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल किया

Wed, 24 Apr 2024 12:37 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 24 Apr 2024 12:37 AM IST
सार

इस जीत के साथ लखनऊ की टीम आठ मैचों में पांच जीत और 10 अंक के साथ अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई। उन्होंने चेन्नई को रिप्लेस किया, जो लुढ़क कर पांचवें स्थान पर आ गई है। उसके आठ मैचों में चार जीत और चार हार हैं।

विज्ञापन
IPL 2024 CSK vs LSG Result: Chennai Super Kings vs Lucknow Super Giants Key Highlights Marcus Stoinis Ruturaj
आईपीएल 2024 - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

लखनऊ सुपर जाएंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को लगातार दूसरे मैच में हरा दिया है। अपने होम ग्राउंड इकाना में आठ विकेट से हराने के बाद अब लखनऊ ने चेपॉक में चेन्नई को छह विकेट से शिकस्त दी। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने चार विकेट पर 210 रन बनाए थे। सीएसके के लिए ऋतुराज गायकवाड़ ने नाबाद 108 रन की पारी खेली थी। जवाब में लखनऊ ने 19.3 ओवर में चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन


मार्कस स्टोइनिस 63 गेंद में 124 रन बनाकर नाबाद रहे। इस जीत के साथ लखनऊ की टीम आठ मैचों में पांच जीत और 10 अंक के साथ अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई। उन्होंने चेन्नई को रिप्लेस किया, जो लुढ़क कर पांचवें स्थान पर आ गई है। उसके आठ मैचों में चार जीत और चार हार हैं। चेन्नई को अगला मैच 28 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद से खेलना है, जबकि लखनऊ की टीम 27 अप्रैल को इकाना में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलेगी।
विज्ञापन

 
Trending Videos

IPL 2024 CSK vs LSG Result: Chennai Super Kings vs Lucknow Super Giants Key Highlights Marcus Stoinis Ruturaj
मार्कस स्टोइनिस - फोटो : IPL/BCCI
लखनऊ ने बनाए कई बड़े रिकॉर्ड्स
लखनऊ ने इस जीत के साथ कई बड़े रिकॉर्ड्स भी अपने नाम कर लिए। यह सीएसके के खिलाफ सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने के मामले में किसी भी द्वारा दूसरी सबसे बड़ी जीत रही। इससे पहले 2021 में मुंबई ने चेन्नई के खिलाफ 219 रन का लक्ष्य चार विकेट रहते हासिल किया था। वहीं, लखनऊ ने चेन्नई के खिलाफ दूसरी बार 211 रन का लक्ष्य हासिल किया। 2022 में उन्होंने ब्रेबोर्न में चेन्नई को छह विकेट से हराया था।

चेन्नई के खिलाफ 200 से अधिक रन का सफल पीछा
लक्ष्य कितने विकेट
से जीता
टीम जगह, साल
219 4 मुंबई दिल्ली, 2021
211 6 लखनऊ ब्रेबॉर्न, 2022
211 6 लखनऊ चेन्नई, 2024
206 6 पंजाब अबू धाबी, 2014
201 4 पंजाब चेन्नई, 2023

लखनऊ के लिए सबसे सफल रन-चेज
लक्ष्य खिलाफ जगह, साल
213 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बेंगलुरु, 2023
211 चेन्नई सुपर किंग्स ब्रेबॉर्न, 2022
211 चेन्नई सुपर किंग्स चेन्नई, 2024
183 सनराइजर्स हैदराबाद हैदराबाद, 2023
177 चेन्नई सुपर किंग्स लखनऊ, 2024
विज्ञापन

IPL 2024 CSK vs LSG Result: Chennai Super Kings vs Lucknow Super Giants Key Highlights Marcus Stoinis Ruturaj
स्टोइनिस - फोटो : IPL/BCCI
चेपॉक में सबसे बड़ा चेज
लखनऊ सुपर जाएंट्स के आईपीएल इतिहास का यह दूसरा सबसे बड़ा चेज है। इससे पहले उन्होंने 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ चिन्नास्वामी में 213 रन का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल किया था। यह आईपीएल में चेपॉक के मैदान पर किसी भी टीम द्वारा हासिल किया गया सबसे बड़ा लक्ष्य है। इससे पहले 2012 में चेन्नई ने बेंगलुरु के खिलाफ इस मैदान पर 206 रन का लक्ष्य हासिल किया था। लखनऊ ने आखिरी छह ओवर में 87 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। यह आईपीएल में आखिरी छह ओवर में हासिल किया गया चौथा सबसे बड़ा स्कोर है। 

आईपीएल में चेपॉक पर 200 से अधिक रन का सफल पीछा

टीम रन खिलाफ साल
लखनऊ 211 चेन्नई 2024
चेन्नई 206 बेंगलुरु 2012
चेन्नई 203 कोलकाता 2018
पंजाब 201 चेन्नई 2023

IPL में अंतिम छह ओवरों में सफलतापूर्वक पीछा किया गया सबसे बड़ा लक्ष्य
टीम रन खिलाफ जगह
राजस्थान 96 कोलकाता कोलकाता
राजस्थान 92 पंजाब शारजाह
मुंबई 89 चेन्नई दिल्ली
लखनऊ 87 चेन्नई चेन्नई
कोलकाता 86 बेंगलुरु बेंगलुरु
विज्ञापन

IPL 2024 CSK vs LSG Result: Chennai Super Kings vs Lucknow Super Giants Key Highlights Marcus Stoinis Ruturaj
स्टोइनिस और हुड्डा - फोटो : IPL/BCCI
स्टोइनिस की ऐतिहासिक पारी
स्टोइनिस ने नाबाद 124 रन की पारी खेली, जो आईपीएल रन चेज में किसी खिलाड़ी द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले 2011 में पंजाब किंग्स के पॉल वालथाटी ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मोहाली में चेज करते हुए नाबाद 120 रन बनाए थे। वहीं, यह लखनऊ सुपर जाएंट्स के लिए दूसरा सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर है।

लखनऊ सुपर जाएंट्स के लिए उच्चतम व्यक्तिगत स्कोर
खिलाड़ी स्कोर खिलाफ
क्विंटन डिकॉक 140* कोलकाता
मार्कस स्टोइनिस 124* चेन्नई
केएल राहुल 103* मुंबई
केएल राहुल 103* मुंबई
मार्कस स्टोइनिस 89* मुंबई

आईपीएल रन-चेज में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर
खिलाड़ी स्कोर टीम खिलाफ जगह साल
मार्कस स्टोइनिस 124* लखनऊ चेन्नई चेन्नई 2024
पॉल वॉल्थाटी 120* पंजाब चेन्नई मोहाली 2011
वीरेंद्र सहवाग 119 दिल्ली डेक्कन चार्जर्स हैदराबाद 2011
संजू सैमसन 119 राजस्थान पंजाब मुंबई  2021
शेन वॉटसन 117* चेन्नई हैदराबाद मुंबई 2018

IPL 2024 CSK vs LSG Result: Chennai Super Kings vs Lucknow Super Giants Key Highlights Marcus Stoinis Ruturaj
ऋतुराज गायकवाड़ - फोटो : IPL/BCCI

चेन्नई के लिए ऋतुराज की शानदार पारी
कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने मौजूदा सत्र में अपना पहला शतक जड़ते हुए चेन्नई को 20 ओवर में 4 विकेट पर 210 रन तक पहुंचाया। ऋतुराज ने 108 रन की नाबाद पारी में 60 गेंदों का सामना करते हुए 12 चौके और तीन छक्के लगाए। उनका अच्छा साथ शिवम दुबे ने दिया जिन्होंने अपनी तेजतर्रार 66 रन की पारी में 27 गेंदों में तीन चौके और सात छक्के जड़े। ऋतुराज और दुबे ने चौथे विकेट के लिए 46 गेंदों में 104 रन की साझेदारी की। टीम के दिग्गज बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी एक गेंद खेलकर चार रन पर नाबाद रहे।

IPL 2024 CSK vs LSG Result: Chennai Super Kings vs Lucknow Super Giants Key Highlights Marcus Stoinis Ruturaj
ऋतुराज और दुबे - फोटो : IPL/BCCI
स्टोइनिस के अलावा पूरन की शानदार बल्लेबाजी
जवाब में स्टोइनिस ने 63 गेंदों में नाबाद 124 रन की शानदार पारी खेली और 13 चौके और छह छक्के लगाए। उनकी पारी से लखनऊ ने 19.3 ओवर में चार विकेट पर 213 रन बनाकर जीत दर्ज की। स्टोइनिस और निकोलस पूरन (34) ने चौथे विकेट के लिए 34 गेंदों में 70 रन की साझेदारी निभाई। दीपक हुड्डा छह गेंदों में 17 रन पर नाबाद रहे। पाथिराना को सर्वाधिक दो विकेट मिले।

लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ की शुरुआत भा खराब रही और पहले ओवर में ही टीम ने डिकाॅक का विकेट गंवा दिया जो चाहर की गेंद पर बिना रन बनाए बोल्ड हो गए। जल्द ही केएल राहुल को रहमान ने चलता किया, लेकिन एक छोर पर स्टोइनिस टिके रहे और रन बटोरते रहे। पावरप्ले में लखनऊ ने दो विकेट पर 45 रन बनाए। इस बीच, स्टोइनिस ने 26 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। 10 ओवर तक लखनऊ ने दो विकेट पर 83 रन बनाए। अगले ओवर में पाथिराना ने देवदत्त को बोल्ड करके मेहमान टीम को तीसरा झटका दिया।

IPL 2024 CSK vs LSG Result: Chennai Super Kings vs Lucknow Super Giants Key Highlights Marcus Stoinis Ruturaj
पूरन और स्टोइनिस - फोटो : IPL/BCCI
स्टोइनिस-पूरन ने संभाला
इसके बाद स्टोइनिस का साथ निकोलस पूरन ने दिया। दोनों ने खराब गेंदों को सीमा रेखा के पार भेजा। 16वें ओवर में पूरन ने ठाकुर की गेंदों पर छह, चार, छह लगाकर अंतर कम किया। हालांकि 17वें ओवर में पाथिराना ने पूरन को आउट करके टीम को राहत दिलाई। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 34 गेंदों में 70 रन की साझेदारी की। इसके बाद दीपक हुड्डा ने आक्रामक तेवर दिखाए। 18वें ओवर में स्टाेइनिस ने रहमान पर छक्का लगाया तो चौथी गेंद पर दो रन लेकर 56 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। वहीं, दीपक ने इस ओवर की अंतिम गेंद पर छक्का लगाकर दबाव कुछ कम किया। 19वें ओवर में दीपक ने पाथिराना पर तीन चौके लगाए। अंतिम ओवर में लखनऊ को जीत के लिए 17 रन चाहिए थे। स्टोइनिस ने रहमान पर 6,4,6,4 जड़कर टीम को शानदार जीत दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed