आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। टीम ने अब तक आठ मैच खेले हैं और पांच मैच गंवाए हैं। मुंबई के छह अंक हैं और टीम प्लेऑफ की रेस में जूझती हुई दिख रही है। इस सीजन मुंबई के खराब प्रदर्शन की सबसे बड़ी वजह बल्लेबाजों का खराब प्रदर्शन रहा है। मुंबई के बल्लेबाजों में इनकंसिस्टेंसी की वजह से टीम को अहम मौकों पर जूझना पड़ा है। कुछ ऐसे मौके भी आए जब टीम की शुरुआत शानदार रही हो, लेकिन टीम फिनिश अच्छा न कर पाई हो। टीम के नए कप्तान हार्दिक पांड्या के लिए भी यह सीजन कुछ खास नहीं रहा है। पांड्या ने जहां पिछले दो सीजन गुजरात टाइटंस के साथ ऑलराउंड प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया था, वहीं इस सीजन वह न तो बल्लेबाजी में और न ही गेंदबाजी में अच्छ प्रदर्शन कर सके हैं। ऐसे में टीम बड़ा स्कोर करने में नाकाम रही है।
2 of 4
हार्दिक पांड्या
- फोटो : IPL/BCCI
सोमवार को राजस्थान के खिलाफ मुंबई ने एक वक्त 17वें ओवर में पांच विकेट पर 151 रन बना लिए थे। तब हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा क्रीज पर थे। इसके बावजूद टीम 20 ओवर में 179 रन ही बना सकी थी। हार्दिक ने 10 गेंद में 10 रन बनाए थे। वह इस सीजन बल्लेबाजी में आठ पारियों में 151 रन बना सके हैं। 39 रन उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी रही है। वहीं, गेंदबाजी की बात करें तो इस सीजन उन्होंने आठ मैचों में 46.50 की औसत से चार विकेट लिए हैं। इस दौरान उनका इकोनॉमी रेट 10.94 का रहा है।
3 of 4
आईपीएल 2024
- फोटो : IPL/BCCI
सबसे परेशानी वाली बात तो यह है कि जिस गेंद पर बाकी के बल्लेबाज छक्के लगाते हैं, हार्दिक को उस गेंद ने काफी परेशान किया है। हम बात कर रहे हैं फुल टॉस गेंद की। हार्दिक को इस सीजन तीन पारियों में फुल टॉस गेंदों का सामना करना पड़ा है। उन्होंने इस तरह की चार गेंदें खेली हैं और चार रन बनाए हैं। इस दौरान वह दो बार आउट भी हुए। इस सीजन फुल टॉस गेंद पर हार्दिक का बल्लेबाजी औसत दो का और स्ट्राइक रेट 100 का रहा। भारत को जून में टी20 विश्व कप में हिस्सा लेना है, जो कि वेस्टइंडीज और अमेरिका की सह मेजबानी में खेला जाएगा। ऐसे में वहां हार्दिक के खिलाफ स्लोअर फुल टॉस का इस्तेमाल कर सकते हैं।
4 of 4
आईपीएल 2024
- फोटो : IPL/BCCI
भारतीय टीम के उपकप्तान हार्दिक का फॉर्म में आना बेहद जरूरी है, न सिर्फ मुंबई इंडियंस के लिए बल्कि टीम इंडिया के लिए भी। वह टीम को बैलेंस करते हैं और अगर वह फॉर्म में रहे तो अपने दम पर मैच जिताने की क्षमता रखते हैं। हार्दिक पिछले साल वनडे विश्व कप में चोटिल होने के बाद से टीम इंडिया के लिए कोई मैच नहीं खेले हैं। टी20 विश्व कप के लिए जल्दी ही टीम का चयन होना है और ऐसे में हार्दिक को लेकर संशय बरकरार है। अगर वह फॉर्म में नहीं आते हैं, तो टीम इंडिया के लिए उनकी भरपाई करना बेहद मुश्किल होगा।