आज से शक्ति आराधना और पूजा पाठ का महापर्व चैत्र नवरात्रि शुरू हो गए हैं। चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 22 मार्च से हो रही है, जो 30 मार्च तक रहेगी। वहीं, दो दिनों के हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद आज दिल्ली विधान सभा में वित्त वर्ष 2023-24 का बजट पेश होगा। केंद्र सरकार ने इसकी मंजूरी दे दी है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर करीब 12:30 बजे नई दिल्ली के विज्ञान भवन में एक कार्यक्रम में भारत में अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार संघ के नए क्षेत्रीय कार्यालय और नवाचार केंद्र का उद्घाटन करेंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News: चैत्र नवरात्रि आज से शुरू, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि, कैलाश गहलोत पेश करेंगे दिल्ली का बजट
चैत्र नवरात्रि आज से शुरू, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि
आज से शक्ति आराधना और पूजा पाठ का महापर्व चैत्र नवरात्रि शुरू हो गए हैं। चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 22 मार्च से हो रही है, जो 30 मार्च तक रहेगी। साथ ही 30 मार्च को श्रीराम नवमी मनाई जाएगी। हिंदू धर्म में नवरात्रि को बेहद पवित्र माना गया है। इस दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा अर्चना की जाती है।
पढ़ें पूरी खबर...
केंद्र और दिल्ली सरकार के बीच खींचतान खत्म, वित्त मंत्री कैलाश गहलोत आज पेश करेंगे बजट
दो दिनों के हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद बुधवार को दिल्ली विधान सभा में वित्त वर्ष 2023-24 का बजट पेश होगा। केंद्र सरकार ने इसकी मंजूरी दे दी है। लिहाजा दिल्ली सरकार बजट पेश करेगी। वित्त मंत्री कैलाश गहलोत पहली बार सदन पटल पर बजट का प्रस्ताव रखेंगे।
पढ़ें पूरी खबर...
पीएम मोदी आज आईटीयू के क्षेत्रीय कार्यालय का करेंगे उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को (22 मार्च) दोपहर करीब 12:30 बजे नई दिल्ली के विज्ञान भवन में एक कार्यक्रम में भारत में अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार संघ के नए क्षेत्रीय कार्यालय और नवाचार केंद्र का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यक्रम के दौरान भारत 6-जी विजन डॉक्यूमेंट (दृष्टिपत्र) का अनावरण करेंगे और 6-जी अनुसंधान और विकास केंद्र का शुभारंभ भी करेंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी 'कॉल बिफोर यू डिग' एप भी लॉन्च करेंगे।
पढ़ें पूरी खबर...
दिल्ली में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, 6.6 रही तीव्रता
दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार रात 10 बजकर 19 मिनट पर तेज भूकंप महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.6 मापी गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक भूकंप का केंद्र जमीन से 156 किलोमीटर गहराई में अफगानिस्तान के फायजाबाद में था।
पढ़ें पूरी खबर...