देश में एंटी पेपर लीक कानून इस कानून के लागू होने के बाद अब पेपर लीक करने का दोषी पाए जाने पर 10 साल तक की कैद से लेकर 1 करोड़ रुपये के जुर्माने का प्रावधान है। दिल्ली-एनसीआर और पश्चिम यूपी के कुछ शहरों में सीएनजी एक रुपये प्रति किलो महंगी हो गई। इंद्रप्रस्थ गैस लि. ने शनिवार सुबह छह बजे से दाम में वृद्धि की घोषणा की है। जीएसटी परिषद की शनिवार को होने वाली 53वीं बैठक में ऑनलाइन गेमिंग पर कराधान और उर्वरक पर कर कम करने संबंधी संसदीय समिति की सिफारिश समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। भारत में महिला शोधकर्ताओं की संख्या तेजी से बढ़ रही है और इस वृद्धि में भारत दुनिया में तीसरे स्थान पर है। निर्वाचन आयोग ने चार राज्यों के विधानसभा चुनाव के लिए तैयारी शुरू कर दी है। आयोग ने जानकारी देते हुए बताया कि 20 अगस्त तक मतदाताओं की सूची तैयार हो जाएगी।
Top News: देश में एंटी पेपर लीक कानून लागू, 10 साल की सजा का प्रावधान; आज से दिल्ली-NCR में CNG एक रुपये महंगी
Anti Paper Leak Law: देश में एंटी पेपर लीक कानून लागू हुआ, 10 साल की सजा का प्रावधान; एक करोड़ जुर्माना लगेगा
देश में एंटी पेपर लीक कानून (Centre notifies Public Examinations (Prevention of Unfair Means) Act, 2024 आज से लागू हो गया है। कार्मिक लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय ने इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी है। यह कानून इसी साल फरवरी में संसद में पारित हुआ था। इस कानून के लागू होने के बाद अब पेपर लीक करने का दोषी पाए जाने पर 10 साल तक की कैद से लेकर 1 करोड़ रुपये के जुर्माने का प्रावधान है। पढ़ें पूरी खबर...
Delhi: आज से दिल्ली-एनसीआर और पश्चिम यूपी के कुछ शहरों में सीएनजी एक रुपये महंगी, नई दरें लागू
दिल्ली-एनसीआर और पश्चिम यूपी के कुछ शहरों में सीएनजी एक रुपये प्रति किलो महंगी हो गई। इंद्रप्रस्थ गैस लि. ने शनिवार सुबह छह बजे से दाम में वृद्धि की घोषणा की है। इससे पहले सात मार्च को कंपनी ने ढाई रुपये प्रति किलो दाम घटाए थे। पढ़ें पूरी खबर...
GST Council: आज 8 महीने बाद जीएसटी परिषद की बैठक, वित्त मंत्री सीतारमण करेंगी अध्यक्षता; सभी राज्य होंगे शामिल
जीएसटी परिषद की शनिवार को होने वाली 53वीं बैठक में ऑनलाइन गेमिंग पर कराधान और उर्वरक पर कर कम करने संबंधी संसदीय समिति की सिफारिश समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में होने वाली जीएसटी परिषद की बैठक में राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के वित्त मंत्री भी शामिल होंगे। पढ़ें पूरी खबर...
आधी आबादी: भारत में महिला शोधकर्ताओं की संख्या बढ़ी, जापान-मिस्र को पीछे छोड़ दुनिया में तीसरे नंबर पर आया देश
भारत में महिला शोधकर्ताओं की संख्या तेजी से बढ़ रही है और इस वृद्धि में भारत दुनिया में तीसरे स्थान पर है। बावजूद, शोध क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर लैंगिक असमानता के चलते पुरुषों के मुकाबले अधिक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। पढ़ें पूरी खबर...