फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top News: ब्रिक्स सम्मेलन के लिए द. अफ्रीका जाएंगे पीएम मोदी, जम्मू में सैन्य काफिले को उड़ाने की साजिश नाकाम

Tue, 22 Aug 2023 07:04 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 22 Aug 2023 07:04 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 22 August 2023 Updates On Amar Ujala
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए आज दक्षिण अफ्रीका जाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी का मंगलवार सुबह जोहानिसबर्ग के लिए रवाना होने का कार्यक्रम है। वहीं, सुरक्षाबलों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार देर रात एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बरामद कर एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया है। इसके अलावा, फिल्म गदर- 2 की सफलता के बाद फिल्म अभिनेता सनी देओल चर्चा में हैं। उधर, बैंक ऑफ बड़ौदा ने सनी देओल की कोठी की नीलामी का नोटिस वापस ले लिया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 22 August 2023 Updates On Amar Ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : वीडियो स्क्रीनग्रैब@ANI

आज दक्षिण अफ्रीका रवाना होंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए आज दक्षिण अफ्रीका जाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी का मंगलवार सुबह जोहानिसबर्ग के लिए रवाना होने का कार्यक्रम है। ब्रिक्स समिट 22 से 24 अगस्त तक जोहान्सबर्ग में होगी। 2019 के बाद पहली बार ब्रिक्स देशों ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के नेता एक मंच पर दिखाई देंगे। कोरोना महामारी और उसके बाद के वैश्विक प्रतिबंधों के उभरने के बाद व्यक्तिगत रूप से आयोजित होने वाला पहला ब्रिक्स शिखर सम्मेलन होगा। पढ़ें पूरी खबरें

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 22 August 2023 Updates On Amar Ujala
हाईवे पर मिला आईईडी बम - फोटो : अमर उजाला

सैन्य काफिला उड़ाने की साजिश नाकाम
सुरक्षाबलों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार देर रात एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बरामद कर एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया है। नगरोटा के पंजगराई इलाके में आईईडी को सड़क किनारे रखा गया था। माना जा रहा है कि आईडी का इस्तेमाल सैनिक काफिले को उड़ाने या फिर अमरनाथ यात्रियों के काफिले को उड़ाने के लिए किया जाना था। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 22 August 2023 Updates On Amar Ujala
सनी देओल - फोटो : social media

सनी देओल ने किया बड़ा एलान
फिल्म गदर- 2 की सफलता के बाद फिल्म अभिनेता सनी देओल चर्चा में हैं। उधर, बैंक ऑफ बड़ौदा ने सनी देओल की कोठी की नीलामी का नोटिस वापस ले लिया है। बैंक ने इसके पीछे तकनीकी वजह बताई है। मगर विपक्ष सरकार पर हमलावर है। इन सबके बीच सनी देओल ने बड़ा एलान कर दिया है। यह एलान भाजपा को एक झटके जैसा है। सनी देओल ने एलान किया है कि वह अब चुनाव नहीं लड़ेंगे। मीडिया इंटरव्यू में सनी देओल ने कहा कि राजनीति में मन नहीं लगता, आगे चुनाव नहीं लडूंगा। सनी देओल ने कहा कि वह फिल्मों में सिर्फ काम करना चाहते हैं। इससे साफ हो गया है कि 2024 लोकसभा चुनाव में गुरदासपुर सीट से भाजपा अपना नया प्रत्याशी उतारेगी। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 22 August 2023 Updates On Amar Ujala
गर्भवती महिला - फोटो : shutterstock

गर्भवती महिलाओं के लिए आरएसवी के पहले टीके को अमेरिका ने दी मंजूरी
अमेरिका ने गर्भवती महिलाओं के लिए एक टीके को मंजूरी दी है, जो शिशुओं में रेस्पिरेटरी सिंकाइटियल वायरस (आरएसवी) के कारण होने वाली गंभीर बीमारी से बचाएगा। इस तरह के टीके को मंजूरी देने वाला अमेरिका दुनिया का पहला देश बन गया है। पढ़ें पूरी खबर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed