प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 16वें 'सिविल सेवा दिवस' कार्यक्रम के समापन सत्र और पुरस्कार समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। वहीं माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने अपनी घोषणा के मुताबिक वेरिफाइड अकाउंट से फ्री ब्लू टिक हटा दिए हैं। जिन लोगों ने ट्विटर ब्लू प्लान के लिए भुगतान नहीं किया है उनके अकाउंट से ब्लू टिक हटाए दिए हैं। साथ ही गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार कर्नाटक के अपने दो दिवसीय दौरे पर यहां पहुंचेंगे। शाह 21 और 22 अप्रैल को दावणगेरे और देवनहल्ली में रोड शो करेंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News: आज सिविल सेवा दिवस कार्यक्रम को संबोधित करेंगे PM, ट्विटर ने हटाए फ्री ब्लू टिक, पढ़ें अहम खबरें
पीएम मोदी आज सिविल सेवा दिवस कार्यक्रम को करेंगे संबोधित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 16वें 'सिविल सेवा दिवस' कार्यक्रम के समापन सत्र और पुरस्कार समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। दिल्ली के विज्ञान भवन में सुबह 11 बजे यह कार्यक्रम शुरू होगा। प्रधानमंत्री मोदी सुबह 11:40 बजे कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। साथ ही वह नौकरशाहों से भी बातचीत करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
ट्विटर ने Blue Tick हटाए, सीएम योगी, शाहरुख खान समेत इन हस्तियों के ब्लू टिक हटे
माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने अपनी घोषणा के मुताबिक वेरिफाइड अकाउंट से फ्री ब्लू टिक हटा दिए हैं। जिन लोगों ने ट्विटर ब्लू प्लान के लिए भुगतान नहीं किया है उनके अकाउंट से ब्लू टिक हटाए दिए हैं। इनमें यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली, क्रिकेटर रोहित शर्मा, अभिनेता शाहरुख खान, अक्षय कुमार, सुपरस्टार अमिताभ बच्चन जैसी हस्तियां शामिल हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
टीपू सुल्तान के गढ़ में आज रोड शो करेंगे अमित शाह
गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार कर्नाटक के अपने दो दिवसीय दौरे पर यहां पहुंचेंगे। शाह 21 और 22 अप्रैल को दावणगेरे और देवनहल्ली में रोड शो करेंगे। देवहल्ली 18वीं सदी में मैसूरू के शासक रहे टीपू सुलतान की जन्मस्थली है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
सियाया अब ज्वाला, ओबान पवन तो एल्टन कहलाएगा गौरव, दक्षिण अफ्रीका-नामीबिया से लाए गए चीतों का नामकरण
नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान (केएनपी) लाए गए चीतों का नामकरण किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के दौरान इनके नामकरण के लिए लोगों से सुझाव देने के लिए कहा था। नामीबिया से लाई मादा चीता अशा का नाम आशा, सवाना का नभा, तिबलिसी का धात्री और चार शावकों को जन्म देने वाली सियाया का ज्वाला रखा गया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...