फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cheetahs brought from Namibia South Africa Get New Names Oban is now Pavan Siyaya is Jwala Kuno National Park

Cheetah: सियाया अब ज्वाला, ओबान पवन तो एल्टन कहलाएगा गौरव, दक्षिण अफ्रीका-नामीबिया से लाए गए चीतों का नामकरण

Fri, 21 Apr 2023 05:27 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Fri, 21 Apr 2023 05:27 AM IST
सार

नामीबिया से लाई मादा चीता अशा का नाम आशा, सवाना का नभा, तिबलिसी का धात्री और चार शावकों को जन्म देने वाली सियाया का ज्वाला रखा गया है।

विज्ञापन
Cheetahs brought from Namibia South Africa Get New Names Oban is now Pavan Siyaya is Jwala Kuno National Park
चीता - फोटो : पेक्सेल्स

विस्तार

नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान (केएनपी) लाए गए चीतों का नामकरण किया गया है। चीतों को लोकप्रिय बनाने और आम लोगों के बीच इन जीवों के प्रति संवेदनशीलता की भावना पैदा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के दौरान इनके नामकरण के लिए लोगों से सुझाव देने के लिए कहा था। नामीबिया से लाई मादा चीता अशा का नाम आशा, सवाना का नभा, तिबलिसी का धात्री और चार शावकों को जन्म देने वाली सियाया का ज्वाला रखा गया है।

विज्ञापन


नर ओबान का नाम पवन, एल्टन का गौरव और फ्रेडी का शौर्य नाम रखा गया है।  इसी तरह अफ्रीका के फिंडा गेम रिजर्व से लाई गई वयस्क मादा का नाम दक्षा, वयस्क नर में से एक का वायु व दूसरे का अग्नि नाम रखा है। मापेसु रिजर्व से लाई गई मादा को नीर्वा नाम दिया गया है। कालाहारी के स्वालू रिजर्व से लाई गई वयस्क मादा को गामिनी, अल्प वयस्क को वीरा, वयस्क नर को तेजस, अल्प वयस्क नर को सूरज नाम दिया गया है।
विज्ञापन


केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने गुरुवार को बताया कि नाम सुझाने के लिए हुई प्रतिस्पर्धा में 11,565 लोगों ने भाग लिया। एक चयन समिति ने सुझाए गए नामों में से महत्व और प्रासंगिकता के आधार पर नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से लाए गए चीतों के लिए नामों का चयन किया है। वाटरबर्ग रिजर्व से लाई गई वयस्क मादा का नाम धीरा, वयस्क नर एक का उदय, दूसरे का प्रभास व तीसरे का पावक नाम रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


द. अफ्रीका से लाए 12 चीते अनुकूलन बाड़ों में छोड़े
फरवरी में दक्षिण अफ्रीका से मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान लाए गए 12 चीतों को दो महीने तक क्वारंटीन बाड़ों में रखने के बाद 17 से 19 अप्रैल के दौरान कूनो के अनुकूलन बाड़ों में छोड़ा गया। दक्षिण अफ्रीका से 18 फरवरी को 7 नर और 5 मादा चीतों को लाया गया था। अनुकूलन बाड़ों में ये चीते खुद शिकार करेंगे। प्रधान मुख्य वन संरक्षक जेएस चौहान ने बताया, पशुपालन एवं डेयरी विभाग (डीएएचडी) से मंजूरी मिलने के बाद बारह चीतों को अनुकूलन बाड़ों में छोड़ दिया गया है। एक महीने तक चीतों के व्यवहार का अध्ययन किया जाएगा, इसके बाद चरणबद्ध तरीके से इन्हें खुले जंगल में छोड़ दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed