फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Brutal Woman: दुनिया की सबसे खतरनाक महिला! खूबसूरत लड़कियों को मारकर खून से नहाती थी

Thu, 20 Apr 2023 04:26 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 20 Apr 2023 04:26 PM IST
विज्ञापन
elizabeth bathory Brutal female serial killer killed more than 600 virgin girls know interesting facts
Brutal female serial killer killed more than 600 virgin girls - फोटो : Twitter @AliciaMimundo

Brutal Woman: दुनिया में कई ऐसे शासक, राजा और पुरुषों की कहानियां पढ़ने-सुनने को मिलती हैं, जिन्हें उनकी क्रूरता के लिए जाना जाता है। इन्होंने हजारों लोगों को सिर्फ अपने मजे के लिए मार डाला। इतिहास में कई ऐसे राजा-महाराजा और क्रूर शासक हुए हैं। इन लोगों को इंसानों की हत्या करने में आनंद आता था, लेकिन क्या आपने कभी किसी ऐसी खतरनाक महिला के बारे में पढ़ा या सुना है? जिसने सिर्फ अपने मजे के लिए लोगों को मार डाला। इतिहास में कई ऐसी खतरनाक महिलाएं हुईं, जिन्हें उनकी क्रूरता के लिए जाना जाता है। 


हम आपको आज ऐसी ही खतरनाक महिला के बारे में बताएंगे। इस क्रूर महिला ने 600 लड़कियों की हत्या कर दी थी, क्योंकि उसको लोगों को मारने में आनंद आता था। दुनिया की खतरनाक महिलाओं में शामिल इस महिला का नाम एलिजाबेथ बैथोरी था, जो हंगरी की रहने वाली थी। इसकी क्रुरता की कहानी जानकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। 
elizabeth bathory Brutal female serial killer killed more than 600 virgin girls know interesting facts
Brutal female serial killer killed more than 600 virgin girls - फोटो : Twitter @jaenicc

एक रिपोर्ट के मुताबिक, 1560 में जन्मी एलिजाबेथ बैथोरी एक अमीर परिवार में पली बढ़ी थी। हमेशा नौकर उसकी सेवा में लगे रहते थे। अमीर होने की वजह से वह गरीबों को अपना नौकर समझती थी और उन्हें प्रताड़ित करना उसे अच्छा लगता था। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि उससे ज्यादा खूबसूरत लड़की उसके सामने आ जाती थी, तो वो उसे मार देती थी। 
 

elizabeth bathory Brutal female serial killer killed more than 600 virgin girls know interesting facts
Brutal female serial killer killed more than 600 virgin girls - फोटो : Twitter@AliciaMimundo

फेरेंक नडास्डी नाम के शख्स से उसकी सिर्फ 15 साल की उम्र में शादी हो गई थी और दोनों के चार बच्चे थे। एलिजाबेथ कुंवारी युवतियों की हत्या करती थी, क्योंकि उसे इसका शौक था। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि लड़कियों को मारकर वह उनके खून को अपने शरीर पर लगाती थी। मानती थी कि ऐसा करने से वह हमेशा जवान रहेगी। 

Mysterious Places: दुनिया की रहस्यमयी जगहें, कहीं जाने पर है रोक, तो कहीं रात में आती हैं चीखने की आवाजें

विज्ञापन
विज्ञापन
elizabeth bathory Brutal female serial killer killed more than 600 virgin girls know interesting facts
Brutal female serial killer killed more than 600 virgin girls - फोटो : iStock
वह अपने पति के सामने ही लड़कियों की हत्या कर देती थी और उनके खून से नहाती थी। इसके अलावा मारी गई लड़कियों के खून को पीती भी थी। वह मानती थी कि लड़कियों का खून पीने से बुढ़ापा नहीं आएगा और वह हमेशा जवान रहेगी। इस क्रूर काम में नौकर उसकी मदद करते थे। एलिजाबेथ के पति की हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद वह हंगरी के कैस्टल चली गई और वहां रहने लगी। उसे लोगों को प्रताड़ित करने में आनंद आता था। वह गरीबों की लड़कियों को लालच देकर अपने महल में बुलाती थी और उनको मार देती थी। 

Israel: 1800 साल पुराना लड़कियों का मिला कंकाल, गहनें पहनाकर दफनाया गया था, अब खुला ये बड़ा रहस्य

 
विज्ञापन
elizabeth bathory Brutal female serial killer killed more than 600 virgin girls know interesting facts
Brutal female serial killer killed more than 600 virgin girls - फोटो : iStock
54 साल की उम्र में ऐसे हुई थी मौत

हंगरी के राजा मैथियस द्वितीय ने साल 1610 में लड़कियों की हत्याओं पर शक होने पर एलिजाबेथ के खिलाफ जांच के निर्देश दिए। जांच में पता चला कि महल में 80 लड़कियों को मारा गया है, लेकिन चश्मदीद ने बताया था कि 600 से अधिक महिलाओं को मौत के घाट उतारा था। एलिजाबेथ का साथ देने वाले नौकरों को मौत की सजा दी गई, जबकि उसे एक कमरे में पूरे जीवन बंद रहने की सजा दी गई थी। उसकी 1654 में 54 साल की उम्र में मौत हुई थी। तब तक उसकी खतरनाक महिला सीरियल किलर के रूप में पहचान बन गई थी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed