{"_id":"65ab34fa41c9b0860607d901","slug":"top-news-headline-today-important-and-big-news-stories-of-20-january-2024-updates-on-amar-ujala-2024-01-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Top News: पीएम मोदी तमिलनाडु के महत्वपूर्ण मंदिरों में करेंगे पूजा; बीएसई-एनएसई पर आज दो सत्रों में कारोबार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Top News: पीएम मोदी तमिलनाडु के महत्वपूर्ण मंदिरों में करेंगे पूजा; बीएसई-एनएसई पर आज दो सत्रों में कारोबार
Sat, 20 Jan 2024 08:20 AM IST
यशोधन शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Sat, 20 Jan 2024 08:20 AM IST
विज्ञापन
Big News
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से दो दिनों तक तमिलनाडु के प्राचीन मंदिरों में दर्शन करेंगे। पीएम मोदी का विभिन्न मंदिरों का दौरा 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह से पहले हो रहा है, जिसमें उनके साथ कई अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे। वहीं, राम जन्मभूमि परिसर में भव्य राम मंदिर के साथ एक शिव मंदिर का भी निर्माण हो रहा है। इसके अलावा धार्मिक नगरी अयोध्या अब स्मार्ट और लग्जरी सुविधाओं से भी तेजी से जुड़ रही है। सबसे अहम हैं यात्रियों, पर्यटकों, श्रद्धालुओं से जुड़ी सुविधाएं, जिससे वे यहां आने के बाद दोबारा आने का मन बनाकर जाएं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
पीएम मोदी
- फोटो : सोशल मीडिया
पीएम मोदी का तमिलनाडु दौरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से दो दिनों तक तमिलनाडु के महत्वपूर्ण मंदिरों में दर्शन करेंगे। पीएम मोदी का विभिन्न मंदिरों का दौरा 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह से पहले हो रहा है, जिसमें उनके साथ कई अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे। वह आज सुबह करीब 11 बजे तिरुचिरापल्ली में श्री रंगनाथस्वामी मंदिर में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। वह मंदिर में विभिन्न विद्वानों से कंबा रामायणम के छंदों का पाठ भी सुनेंगे। पढ़ें पूरी खबर

नया शिव मंदिर, दर्शनों के लिए आ सकते हैं पीएम मोदी।
- फोटो : अमर उजाला
रामलला को स्थायी ठिकाना तो पड़ोसी भोलेनाथ को भी मिली छत
राम जन्मभूमि परिसर में भव्य राममंदिर के साथ एक शिव मंदिर का भी निर्माण हो रहा है। खुले आसमान में सदियों से रह रहे भगवान शिव को भी रामलला के साथ स्थायी छत मिल गई है। यह मंदिर कुबेर टीले पर है। पीएम मोदी रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर कुबेर टीले पर शिव मंदिर में भी जा सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर

टेंट सिटी (सांकेतिक)
- फोटो : Amar Ujala
धर्मनगरी में दिखने लगे आला होम स्टे
धार्मिक नगरी अयोध्या अब स्मार्ट और लग्जरी सुविधाओं से भी तेजी से जुड़ रही है। सबसे अहम हैं यात्रियों, पर्यटकों, श्रद्धालुओं से जुड़ी सुविधाएं, जिससे वे यहां आने के बाद दोबारा आने का मन बनाकर जाएं। इसके लिए जरूरी है कि उनके ठहरने और शहर में आवाजाही का अच्छा बंदोबस्त हो। इसके प्रयास भी रंग दिखाने लगे हैं। परंपरागत व मध्यम दर्जे वाले होटलों की जगह सितारा होटल वाले चेन दस्तक दे रहे हैं। टेंट सिटी जैसी सुविधाएं तेजी से बढ़ रही हैं। होम स्टे एक ऐसे सेक्टर के रूप में उभरा है, जो लोगों को घर जैसा एहसास करा रहा है और अयोध्यावासियों की आय में वृद्धि का नया अवसर लेकर आया है। पढ़ें पूरी खबर

बीएसई सेंसेक्स
- फोटो : अमर उजाला
बीएसई-एनएसई पर आज दो सत्रों में कारोबार
बीएसई और एनएसई बड़े व्यवधान से निपटने की तैयारियों की जांच के लिए शनिवार को इक्विटी और शेयर वायदा एवं विकल्प खंड में विशेष कारोबारी सत्र आयोजित करेंगे। कारोबार दो सत्रों में होगा। पहला सत्र, प्राइमरी वेबसाइट पर सुबह 9.15 से लेकर 10 बजे तक। दूसरा सत्र, डिजास्टर रिकवरी साइट पर सुबह 11.30 से दोपहर 12.30 बजे तक। सभी शेयरों में पांच फीसदी का सर्किट होगा। हालांकि, दो फीसदी सर्किट वाली कंपनियों में कोई बदलाव नहीं होगा। शेयरों की खरीद-बिक्री का सेटलमेंट 22 जनवरी यानी सोमवार को होगा। पढ़ें पूरी खबर