{"_id":"65ab19ab0db3651d960c4b17","slug":"share-market-bse-nse-special-trading-sessions-today-for-testing-drs-switch-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Share Market: बीएसई-एनएसई पर आज दो सत्रों में कारोबार, 22 जनवरी को होगा शेयरों की खरीद-बिक्री का सेटलमेंट","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Share Market: बीएसई-एनएसई पर आज दो सत्रों में कारोबार, 22 जनवरी को होगा शेयरों की खरीद-बिक्री का सेटलमेंट
Sat, 20 Jan 2024 06:24 AM IST
गुलाम अहमद
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: गुलाम अहमद
Updated Sat, 20 Jan 2024 06:24 AM IST
सार
सभी शेयरों में पांच फीसदी का सर्किट होगा। हालांकि, दो फीसदी सर्किट वाली कंपनियों में कोई बदलाव नहीं होगा।
विज्ञापन
बीएसई सेंसेक्स
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीएसई और एनएसई बड़े व्यवधान से निपटने की तैयारियों की जांच के लिए शनिवार को इक्विटी और शेयर वायदा एवं विकल्प खंड में विशेष कारोबारी सत्र आयोजित करेंगे। कारोबार दो सत्रों में होगा।
पहला सत्र, प्राइमरी वेबसाइट पर सुबह 9.15 से लेकर 10 बजे तक। दूसरा सत्र, डिजास्टर रिकवरी साइट पर सुबह 11.30 से दोपहर 12.30 बजे तक। सभी शेयरों में पांच फीसदी का सर्किट होगा। हालांकि, दो फीसदी सर्किट वाली कंपनियों में कोई बदलाव नहीं होगा। शेयरों की खरीद-बिक्री का सेटलमेंट 22 जनवरी यानी सोमवार को होगा।
22 जनवरी को बंद रहेंगे शेयर बाजार
शेयर बाजार 22 जनवरी को बंद रहेंगे। राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा के चलते महाराष्ट्र सरकार ने 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। बैंक भी आधे दिन बंद रहेंगे। इस कारण बीएसई-एनएसई ने भी ट्रेडिंग बंद रखने का फैसला लिया है। उधर, मनी मार्केट और अन्य बाजार भी बंद रहेंगे।
विज्ञापन
मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच प्रमुख शेयरों में खरीदारी से आई तेजी
वहीं, घरेलू शेयर बाजारों में पिछले तीन सत्रों में जारी गिरावट शुक्रवार को थम गई। मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच प्रमुख शेयरों में अच्छी खरीदारी से घरेलू बाजार में बढ़त देखने को मिली। सेंसेक्स 496.37 अंक चढ़कर 71,683.23 पर बंद हुआ। दिन में एक समय यह 708.78 अंक तक उछल गया था। निफ्टी 160.15 अंक की बढ़त के साथ 21,622.40 पर बंद हुआ। बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों की संयुक्त पूंजी 4.08 लाख करोड़ बढ़कर 373.57 लाख करोड़ पहुंच गई। सेंसेक्स की 30 में 25 कंपनियों के शेयर बढ़त में बंद हुए।
एचडीएफसी बैंक का शेयर 12% से ज्यादा गिरा
बाजार में तेजी के बावजूद एचडीएफसी बैंक के शेयरों में गिरावट जारी है। पिछले तीन कारोबारी सत्रों में बैंक के शेयर 12 फीसदी से ज्यादा टूट गए। इससे बैंक की बाजार पूंजी 1.58 लाख करोड़ रुपये घट गई। शुक्रवार को बैंक का शेयर 1.08 फीसदी टूटकर 1470.70 रुपये पर बंद हुआ।