फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi temples visit in Tamil Nadu with Ramayana connect ahead of Ayodhya Ram Mandir consecration

Tamil Nadu: पीएम मोदी का तमिलनाडु दौरा, रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले प्राचीन मंदिरों में करेंगे पूजा

Sat, 20 Jan 2024 06:12 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: गुलाम अहमद Updated Sat, 20 Jan 2024 06:12 AM IST
सार

पीएम मोदी शनिवार और रविवार को तमिलनाडु में कई महत्वपूर्ण मंदिरों में दर्शन करेंगे। वह आज सुबह करीब 11 बजे तिरुचिरापल्ली में श्री रंगनाथस्वामी मंदिर में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। वह यहां विभिन्न विद्वानों से कम्ब रामायणम के छंदों का पाठ भी सुनेंगे।  

विज्ञापन
PM Modi temples visit in Tamil Nadu with Ramayana connect ahead of Ayodhya Ram Mandir consecration
pm modi - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से दो दिनों तक तमिलनाडु के प्राचीन मंदिरों में दर्शन करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी का विभिन्न मंदिरों का दौरा 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह से पहले हो रहा है, जिसमें उनके साथ कई अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे। वह आज सुबह करीब 11 बजे तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में श्री रंगनाथस्वामी मंदिर में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। पीएम मोदी मंदिर में विभिन्न विद्वानों से कंबा रामायणम के छंदों का पाठ भी सुनेंगे।
विज्ञापन


इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी दोपहर करीब दो बजे रामेश्वरम पहुंचेंगे और श्री अरुलमिगु रामनाथस्वामी मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे। वह 'श्री रामायण पारायण' कार्यक्रम में भाग लेंगे। पीएम यहां पर भजन संध्या में भी भाग लेंगे, जहां शाम को मंदिर परिसर में भक्ति गीत गाए जाएंगे। 
विज्ञापन


21 को जाएंगे धनुषकोडी...
पीएम मोदी 21 को धनुषकोडी के कोठंडारामस्वामी मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे। धनुषकोडी के पास मोदी अरिचल मुनाई भी जाएंगे, जिसके बारे में कहा जाता है कि यहीं पर राम सेतु का निर्माण हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी ने चेन्नई में किया चार किमी लंबा रोड शो, उमड़ी भीड़
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिन के तमिलनाडु दौरे पर शुक्रवार शाम को चेन्नई पहुंचे। पीएम ने चेन्नई में चार किमी लंबा रोड शो किया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर खड़े समर्थकों ने उन पर फूलों की वर्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed