कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि देश में विचारधारा की लड़ाई है। एक तरफ आरएसएस- भाजपा और दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी। आरएसएस और भाजपा कहते हैं कि हिंदुस्तान को दिल्ली से चलाया जाना चाहिए। एक भाषा हो, एक लीडर हो और जो बाकी भाषाएं हैं, जैसे आपकी भाषा है, तमिल भाषा है, बाकी प्रदेश हैं, इन सबको दिल्ली से चलाया जाए। हमारा कहना है कि नहीं असम को दिल्ली से नहीं चलाया जाएगा, असम को यहाँ, असम से चलाया जाएगा। वे गोमुख में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
Assam: राहुल गांधी बोले- दिल्ली से नहीं, गुवाहाटी से चले असम सरकार, देश में दो विचारधाराओं के बीच लड़ाई
एन.अर्जुन, गुवाहाटी
Published by: निर्मल कांत
Updated Fri, 19 Jan 2024 08:36 PM IST
सार
Assam: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि देश में विचारधारा की लड़ाई है। एक तरफ आरएसएस-भाजपा और दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी। आरएसएस और भाजपा कहते हैं कि हिंदुस्तान को दिल्ली से चलाया जाना चाहिए। लेकिन, कांग्रेस चाहती है कि असम को असम से ही चलाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन