फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top News: श्रीहरिकोटा से आज लॉन्च होगा आदित्य-एल1, एशिया कप में भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला

Sat, 02 Sep 2023 07:20 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 02 Sep 2023 07:20 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 2 September 2023 Updates On Amar Ujala
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

चंद्रमा पर सफलतापूर्वक अपना यान उतारने के बाद भारत सूर्य की खोज के लिए शनिवार को अपना पहला मिशन  आदित्य एल1 रवाना करेगा। वहीं, एशिया कप में शनिवार को भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जाएगा। श्रीलंका के पल्लेकल में होने वाले इस मैच को लेकर फैंस बेहद उत्साहित हैं। इसके अलावा, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बैंक धोखाधड़ी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल को गिरफ्तार कर लिया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 2 September 2023 Updates On Amar Ujala
आदित्य एल1 की तस्वीरें - फोटो : सोशल मीडिया

सुबह 11.50 बजे श्रीहरिकोटा से लॉन्च होगा आदित्य-एल1
चंद्रमा पर सफलतापूर्वक अपना यान उतारने के बाद भारत सूर्य की खोज के लिए शनिवार को अपना पहला मिशन  आदित्य एल1 रवाना करेगा। इसके लिए काउंटडाउन जारी है। आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के लॉन्च पैड दो से आदित्य एल1 का शनिवार सुबह 11:50 बजे प्रक्षेपण किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 2 September 2023 Updates On Amar Ujala
भारतीय टीम। - फोटो : सोशल मीडिया

भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला आज
एशिया कप में शनिवार को भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जाएगा। श्रीलंका के पल्लेकल में होने वाले इस मैच को लेकर फैंस बेहद उत्साहित हैं। मैच से पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम से जुड़े कई मसलों पर बातचीत की। उन्होंने टीम कॉम्बिनेशन और जसप्रीत बुमराह की फिटनेस पर भी बातचीत की। रोहित ने कहा है कि इस साल भारत-पाकिस्तान एशिया कप फाइनल हो सकता है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 2 September 2023 Updates On Amar Ujala
जेट एयरवेज के पूर्व चेयरमैन नरेश गोयल - फोटो : एएनआई

538 करोड़ के घोटाले में जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल गिरफ्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बैंक धोखाधड़ी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल को गिरफ्तार कर लिया है। ईडी के अधिकारी ने शुक्रवार को इसके बारे मे जानकारी दी है। अधिकारी ने बताया कि 74 वर्षीय गोयल को शनिवार को मुंबई में विशेष पीएमएलए अदालत में पेश किया जाएगा और ईडी उनकी हिरासत की मांग करेगी। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 2 September 2023 Updates On Amar Ujala
राजस्थान पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

राजस्थान में आदिवासी महिला को पति ने किया निर्वस्त्र
मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने का मुद्दा अभी शांत ही हुआ था कि अब राजस्थान से भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है। राजस्थान पुलिस ने बताया कि गुरुवार को एक आदिवासी महिला को उसके ही पति ने गांव के लोगों के सामने निर्वस्त्र किया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई है। पढ़ें पूरी खबर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed