फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs PAK: मैथ्यू हेडन की रोहित शर्मा को नसीहत, कहा- शाहीन अफरीदी के शुरुआती तीन ओवरों में सावधानी बरतें

Fri, 01 Sep 2023 09:12 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पल्लेकल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पल्लेकल Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 01 Sep 2023 09:12 PM IST
सार

रोहित को 2021 टी20 विश्व कप में अफरीदी ने अंदर आती यॉर्कर गेंद पर बोल्ड किया था। वह इस मैच में खाता खोलने में विफल रहे थे। भारत को उस ग्रुप मैच में 10 विकेट से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। 

विज्ञापन
IND vs PAK: Matthew Hayden to Rohit Sharma, said- Exercise caution against Shaheen Afridi in 3 overs; Asia Cup
हेडन ने रोहित शर्मा को नसीहत दी है - फोटो : सोशल मीडिया
भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार को एशिया कप का महामुकाबला खेला जाएगा। पल्लेकल स्टेडियम में होने वाले इस मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को नसीहत दी है। हेडन चाहते हैं कि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा यूएई 2021 टी20 विश्व कप जैसे हालात से बचने के लिए पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी के पहले तीन ओवरों में सावधानी बरतें। रोहित को 2021 टी20 विश्व कप में अफरीदी ने अंदर आती यॉर्कर गेंद पर बोल्ड किया था। वह इस मैच में खाता खोलने में विफल रहे थे। भारत को उस ग्रुप मैच में 10 विकेट से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। 

हेडन ने अफरीदी से निपटने का सही तरीका बताया

IND vs PAK: Matthew Hayden to Rohit Sharma, said- Exercise caution against Shaheen Afridi in 3 overs; Asia Cup
विकेट का जश्न मनाते शाहीन अफरीदी - फोटो : सोशल मीडिया
हेडन का मानना है कि अफरीदी से निपटने का यही सही तरीका है। एक स्पोर्ट्स चैनल से बातचीत में ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने कहा- आपको शाहीन अफरीदी के खिलाफ शुरू में सतर्कता बरतनी होगी। 2021 में हुए टी20 विश्व कप को याद करिये। शाहीन शुरुआती ओवरों में विकेट लेने में सक्षम रहे थे। हम उस गेंद को कभी नहीं भूलेंगे जो उन्होंने रोहित शर्मा को फेंकी थी। इसलिए शाहीन के खिलाफ थोड़ी सावधानी बरतें। विशेषकर पहले तीन ओवर भारतीय बल्लेबाजी की दिशा तय करेंगे। अगर गेंद स्विंग हो रही है, तो पहले तीन ओवर सिर्फ खेलने पर और डिफेंस पर ध्यान दें। 2021 टी20 विश्व कप के पाकिस्तान के खिलाफ मैच में कोहली ने मैच में 49 गेंद में 57 रन बनाकर भारतीय पारी को संभाला था। हालांकि, टीम हार गई थी।

नसीम और हारिस के लिए हेडन ने कही यह बात

IND vs PAK: Matthew Hayden to Rohit Sharma, said- Exercise caution against Shaheen Afridi in 3 overs; Asia Cup
नसीम शाह - फोटो : सोशल मीडिया
हेडन ने कहा कि अफरीदी के साथ ही भारतीय बल्लेबाजों को नसीम शाह और हारिस रऊफ के खिलाफ भी योजना बना कर बल्लेबाजी करनी होगी। हेडन ने दोनों चिर-प्रतिद्वंद्वी के बीच मुकाबले को विश्व क्रिकेट में सबसे रोमांचक मुकाबला करार देते हुए कहा- भारतीय टीम पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों की तिकड़ी के खिलाफ खेलेगी। यह क्रिकेट में सबसे रोमांचक मुकाबलों में से एक है। पाकिस्तान के पास शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ और नसीम (शाह) जैसे काबिल गेंदबाज हैं। तीन बहुत अलग प्रकार के गेंदबाज और उनसे निपटने के लिए भारतीय टीम को अलग-अलग योजना के साथ आना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

'भारतीय टीम जीतने में कामयाब रहेगी'

IND vs PAK: Matthew Hayden to Rohit Sharma, said- Exercise caution against Shaheen Afridi in 3 overs; Asia Cup
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान के बैटिंग कोच रह चुके हेडन ने कहा- कैंडी (पल्लेकल) में परिस्थितियां तेज गेंदबाजों के लिए मददगार होगी। आपको पिच की उछाल पर नजर रखना होगा। इस मामले में हारिस के खिलाफ सतर्क रहना होगा। वह गेंद को तेज टप्पा खिलाकर ऑफ स्टंप के पास गेंदबाजी करते हैं। मुझे लगता है कि भारतीय बल्लेबाज नसीम जैसे खिलाड़ी के खिलाफ आक्रामक खेल में सफल हो सकते हैं। उन्हें दबाव में रखें, ऐसा महसूस करें कि आप खेल में सबसे आगे हैं। हालांकि, कुल मिलाकर मुझे लगता है कि टीम इंडिया ही जीतेगी। मुझे लगता है कि भारतीय बल्लेबाजी में गहराई और उत्तम दर्जे की बल्लेबाजी लाइनअप है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed