निकाय चुनाव प्रचार के आखिरी दिन मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ माफिया के गढ़ में गर्जना करेंगे। वहीं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जनक माने जाने वाले जेफ्री हिंटन ने गूगल से इस्तीफा दे दिया है। 'गॉडफादर ऑफ एआई' कहे जाने वाले हिंटन ने सोमवार को गूगल छोड़ने की पुष्टि की। साथ ही एशियाई विकास बैंक (एडीबी) की वार्षिक बैठक में भाग लेने के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज से दक्षिण कोरिया की चार दिवसीय यात्रा करेंगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News: माफिया अतीक के गढ़ में आज गरजेंगे सीएम योगी, एआई के जनक जेफ्री हिंटन का गूगल से इस्तीफा
माफिया अतीक के गढ़ में आज गरजेंगे सीएम
निकाय चुनाव प्रचार के आखिरी दिन मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ माफिया के गढ़ में गर्जना करेंगे। गुंडा-माफिया का मनोबल तोड़ने के लिए जिस धरती से बाबा के बुलडोजर की धमक देश भर में कानून-व्यवस्था को लेकर सुर्खियों में छाई रही है, वहां अतीक के घर और दफ्तर के नजदीक सीएम योगी की सभा के मायने निकाले जा रहे हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
एआई के जनक जेफ्री हिंटन ने गूगल से दिया इस्तीफा
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जनक माने जाने वाले जेफ्री हिंटन ने गूगल से इस्तीफा दे दिया है। 'गॉडफादर ऑफ एआई' कहे जाने वाले हिंटन ने सोमवार को गूगल छोड़ने की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि जिस तकनीक को विकसित करने में मदद की, उसके 'खतरों' को लेकर आगाह करते हुए उन्होंने पिछले सप्ताह गूगल में अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
पिछले पांच महीने में यूक्रेन में रूस के 100000 सैनिक हताहत
रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे संघर्ष पर विराम कब लगेगा इसका अंदाजा लगाना काफी मुश्किल है। व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने सोमवार को कहा कि पूर्वी यूक्रेन में पांच महीने की लड़ाई में 20,000 से अधिक रूसी सैनिक मारे गए हैं और अन्य 80,000 घायल हुए हैं। रूस लगातार अभी भी यूक्रेन के कई क्षेत्रों पर कब्जे की कोशिश कर रहा है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
वित्त मंत्री सीतारमण की दक्षिण कोरिया यात्रा आज से
एशियाई विकास बैंक (एडीबी) की वार्षिक बैठक में भाग लेने के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज से दक्षिण कोरिया की चार दिवसीय यात्रा करेंगी। इस दौरान वह एडीबी के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की 56वीं वार्षिक आम बैठक में भाग लेंगी। साथ ही निवेशकों को संबोधित करेंगी और गवर्नर्स बिजनेस की वार्षिक बैठक में भी भाग लेंगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...