{"_id":"6af9c3ed612abab58a0b29e4","slug":"mala-roy-faces-embarrassment-in-kolkata-public-raises-slogans-in-protest-what-did-rebel-tmc-mp-say-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोलकाता में माला रॉय की हुई फजीहत: विरोध में जनता की नारेबाजी, घटना के बाद क्या बोलीं टीएमसी की बागी सांसद?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोलकाता में माला रॉय की हुई फजीहत: विरोध में जनता की नारेबाजी, घटना के बाद क्या बोलीं टीएमसी की बागी सांसद?
Sun, 15 Nov 2026 08:09 PM IST
प्रशांत तिवारी
आईएएनएस, कोलकाता।
आईएएनएस, कोलकाता।
Published by: प्रशांत तिवारी
Updated Sun, 15 Nov 2026 08:09 PM IST
सार
कोलकाता के टॉलीगंज इलाके में छठ पूजा की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं लोकसभा सांसद माला रॉय को रविवार को विरोध का सामना करना पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने उन्हें घेरकर ‘चोर-चोर’ के नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने उन पर पुराने राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल कर भाजपा कार्यकर्ताओं को परेशान करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
टीएमसी की बागी सांसद माला रॉय
- फोटो : माला रॉय फेसबुक
विस्तार
लोकसभा सांसद और नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) की नेता माला रॉय को रविवार को छठ पूजा के एक कार्यक्रम में पहुंचने पर विरोध का सामना करना पड़ा। कोलकाता के टॉलीगंज इलाके में प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने उन्हें घेर लिया और ‘चोर-चोर’ के नारे लगाए। हालांकि, NCPI नेता ने स्पष्ट किया कि वह छठ पूजा कार्यक्रम से वापस नहीं जाएंगी। उन्होंने इलाके में डराने-धमकाने की राजनीति होने का आरोप भी लगाया।
प्रदर्शनकारियों ने लगाए गंभीर आरोप
कुछ प्रदर्शनकारियों का कहना है कि छठ पूजा की तैयारियां शांतिपूर्ण तरीके से चल रही थीं। उनका आरोप है कि माला रॉय वहां पहुंचीं और उन्होंने तैयारियां रुकवा दीं। एक मैदान में कृत्रिम जलाशय बनाकर छठ पूजा का आयोजन किया गया था। जैसे ही सांसद वहां पहुंचीं, उनके खिलाफ विरोध तेज हो गया और कई लोग ‘चोर-चोर’ के नारे लगाने लगे।
(खबर अपडेट की जा रही)
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने लगाए गंभीर आरोप
कुछ प्रदर्शनकारियों का कहना है कि छठ पूजा की तैयारियां शांतिपूर्ण तरीके से चल रही थीं। उनका आरोप है कि माला रॉय वहां पहुंचीं और उन्होंने तैयारियां रुकवा दीं। एक मैदान में कृत्रिम जलाशय बनाकर छठ पूजा का आयोजन किया गया था। जैसे ही सांसद वहां पहुंचीं, उनके खिलाफ विरोध तेज हो गया और कई लोग ‘चोर-चोर’ के नारे लगाने लगे।
विज्ञापन
(खबर अपडेट की जा रही)
