{"_id":"6711354170979acce10ad165","slug":"ind-w-vs-nz-w-harmanpreet-kaur-retained-as-india-captain-for-nz-odis-bcci-announced-team-2024-10-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND W vs NZ W: कप्तानी से हटाए जाने की चर्चा के बीच चयन समिति का बड़ा फैसला, हरमनप्रीत को सौंपी जिम्मेदारी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND W vs NZ W: कप्तानी से हटाए जाने की चर्चा के बीच चयन समिति का बड़ा फैसला, हरमनप्रीत को सौंपी जिम्मेदारी
Thu, 17 Oct 2024 09:34 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Thu, 17 Oct 2024 09:34 PM IST
सार
न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए चयन समिति ने टीम इंडिया का एलान कर दिया। इसमें हरमनप्रीत कौर को भारतीय महिला टीम का कप्तान बरकरार रखा।
विज्ञापन
हरमनप्रीत कौर
- फोटो : ICC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय महिला टीम का प्रदर्शन महिला टी20 विश्व कप में कुछ खास नहीं रहा। उन्हें ग्रुप स्टेज से बाहर होना पड़ा। वहीं, कप्तान हरमनप्रीत कौर को निराशाजनकर प्रदर्शन के लिए आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि उन्हें कप्तानी से हटाया जा सकता है। हालांकि, गुरुवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आगामी सीरीज के लिए टीम की घोषणा की और उन्हें कप्तान बरकरार रखा।
हरमनप्रीत करेंगी टीम का नेतृत्व
न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए चयन समिति ने टीम इंडिया का एलान कर दिया। इसमें हरमनप्रीत कौर को भारतीय महिला टीम का कप्तान बरकरार रखा। 24 अक्तूबर से शुरू हो रही इस सीरीज के लिए चार अनकैप्ड खिलाड़ियों को भी चुना गया है। दरअसल, टी20 विश्व कप से भारत के जल्दी बाहर होने के बाद कप्तान के रूप में दिग्गज बल्लेबाज के भविष्य पर सवाल उठने लगे थे। हालांकि, चयनकर्ताओं ने फिलहाल उनके साथ बने रहने का फैसला किया है।

वनडे विश्व कप की तैयारी शुरू करेगा भारत
अहमदाबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले वनडे विश्व कप की तैयारियों की शुरुआत भी करेंगे जिसकी मेजबानी भारत अगले साल करेगा। बीसीसीआई ने एक बयान में कहा कि 21 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष इस सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं होंगी। इसके पीछे का कारण बताया गया कि मुकाबले की तिथि उनकी 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के साथ टकरा रही हैं।

पूजा को मिला आराम
चोट के कारण आशा शोभना के नाम पर विचार नहीं किया गया जबकि ऑलराउंडर पूजा वस्त्राकर को आराम दिया गया है। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में भारत ए टीम का हिस्सा रही अनकैप्ड खिलाड़ियों को मौका दिया गया है जिसमें तेजल हसबनीस, सयाली सतगरे और प्रिया मिश्रा शामिल हैं। डब्ल्यूपीएल खेल चुकी तेज गेंदबाज साइमा ठाकोर टीम की एक और ऐसी सदस्य हैं जिन्हें अंतरराष्ट्रीय डेब्यू का इंतजार है।

मंधाना होंगी उपकप्तान
टी20 विश्व कप में खराब फॉर्म में चल रहीं स्मृति मंधाना को उपकप्तान बनाया गया है। चार टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुकी बल्लेबाज उमा छेत्री भी टीम का हिस्सा हैं और वह इस सीरीज में वनडे प्रारूप में डेब्यू कर सकती हैं। इस सीरीज के तीनों मुकाबले अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाएंगे।
भारतीय महिला टीम इस प्रकार है...
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, डी हेमलता, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, यस्तिका भाटिया, उमा छेत्री, सयाली सतगरे, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, तेजल हसबनीस, साइमा ठाकोर, प्रिया मिश्रा, राधा यादव और श्रेयंका पाटिल।