दक्षिण-पूर्व अरब सागर से उठा चक्रवाती तूफान एक दिन पहले गुजरात के तट से टकराने के बाद शुक्रवार को आगे तो बढ़ गया, लेकिन पीछे तबाही का मंजर छोड़ गया। नुकसान का आकलन अभी मुश्किल है, लेकिन हर तरफ टूटे घर, उखड़े बिजली के खंभे हालात बयां कर रहे हैं। वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तेलंगाना के दो दिवसीय दौरे पर हैं। आज सुबह राष्ट्रपति डूंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में संयुक्त स्नातक परेड की समीक्षा करेंगी। साथ ही ज्ञानवापी परिसर स्थित वजूखाने में गंदगी करने और शिवलिंग जैसी आकृति पर विवादित बयान देने के मामले में दाखिल निगरानी अर्जी पर शनिवार को अपर जिला जज नवम विनोद कुमार सिंह की अदालत सुनवाई करेगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर…
Top News: चक्रवात 'बिपरजॉय' हुआ कमजोर, राष्ट्रपति मुर्मू आज वायुसेना के स्नातक परेड की करेंगी समीक्षा
चक्रवात 'बिपरजॉय' कमजोर होकर गहरे दबाव में तब्दील, गुजरात में छोड़ गया तबाही के निशान
दक्षिण-पूर्व अरब सागर से उठा चक्रवाती तूफान एक दिन पहले गुजरात के तट से टकराने के बाद शुक्रवार को आगे तो बढ़ गया, लेकिन पीछे तबाही का मंजर छोड़ गया। नुकसान का आकलन अभी मुश्किल है, लेकिन हर तरफ टूटे घर, उखड़े बिजली के खंभे हालात बयां कर रहे हैं। करीब छह सौ पेड़ सड़कों पर गिर गए जिन्हें हटाया जा रहा है। कच्छ और सौराष्ट्र क्षेत्र में शुक्रवार को मूसलाधार बारिश हुई।
पढ़ें पूरी खबर...
राष्ट्रपति मुर्मू तेलंगाना के दो दिवसीय दौरे पर, आज वायुसेना के स्नातक परेड की करेंगी समीक्षा
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को तेलंगाना के दो दिवसीय दौरे पर हैदराबाद पहुंचीं। राष्ट्रपति मुर्मू के हैदराबाद पहुंचने पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव, तेलंगाना के राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन और केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री किशन रेड्डी ने उनका स्वागत किया। आज सुबह राष्ट्रपति डूंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में संयुक्त स्नातक परेड की समीक्षा करेंगी।
पढ़ें पूरी खबर...
ज्ञानवापी मामले की निगरानी अर्जी पर सुनवाई आज
ज्ञानवापी परिसर स्थित वजूखाने में गंदगी करने और शिवलिंग जैसी आकृति पर विवादित बयान देने के मामले में दाखिल निगरानी अर्जी पर शनिवार को अपर जिला जज नवम विनोद कुमार सिंह की अदालत सुनवाई करेगी। निगरानीकर्ता हरिशंकर पांडेय ने लोअर कोर्ट के आदेश के खिलाफ अर्जी दाखिल की है।
पढ़ें पूरी खबर...
बारिश और हवाओं ने दी गर्मी से राहत, आज भी बूंदाबांदी की उम्मीद
दिल्ली के कई इलाकों में दोपहर बाद मौसम ने यू-टर्न लिया। तेज धूप के बाद दोपहर बाद काले बादलों ने डेरा डाल लिया और तेज हवाएं चलने लगी। कुछ ही देर में कुछ इलाकों में तेज बारिश हुई। इस कारण से लोगों को झुलसाने देने वाली गर्मी से राहत मिली। अगले तीन दिन (17 जून से 19 जून) में हल्की बूंदाबांदी होने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। ऐसा चक्रवाती तूफान बिपरजॉय और पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण होगा।
पढ़ें पूरी खबर...