फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi NCR Weather: Rain and winds gave relief from the heat, drizzle expected even today

Delhi NCR Weather : बारिश और हवाओं ने दी गर्मी से राहत, आज भी बूंदाबांदी की उम्मीद

Sat, 17 Jun 2023 02:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 17 Jun 2023 02:33 AM IST
सार

अगले तीन दिन (17 जून से 19 जून) में हल्की बूंदाबांदी होने और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

विज्ञापन
Delhi NCR Weather: Rain and winds gave relief from the heat, drizzle expected even today
demo pic...

विस्तार

दिल्ली के कई इलाकों में दोपहर बाद मौसम ने यू-टर्न लिया। तेज धूप के बाद दोपहर बाद काले बादलों ने डेरा डाल लिया और तेज हवाएं चलने लगी। कुछ ही देर में कुछ इलाकों में तेज बारिश हुई। इस कारण से लोगों को झुलसाने देने वाली गर्मी से राहत मिली। अगले तीन दिन (17 जून से 19 जून) में हल्की बूंदाबांदी होने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। ऐसा चक्रवाती तूफान बिपरजॉय और पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण होगा।

विज्ञापन


दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के ज्यादातर केंद्रों पर तापमान 40 डिग्री से नीचे ही दर्ज हुआ। सर्वाधिक तापमान स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स केंद्र पर 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जबकि डीयू केंद्र पर 41.1 और नजफगढ़ में 41.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं शाम साढ़े पांच बजे तक 06.8 मिमी बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 4-5 दिनों तक लोगों को प्रचंड गर्मी और लू से राहत मिलने की उम्मीद है। प्रादेशिक मौसम विभाग में उपमहानिदेशक डॉ. कुलदीप श्रीवास्तव ने पहले ही पूर्वानुमान जताया था कि 14 जून को तापमान अधिक रहने के बाद 15 जून से गिरावट शुरू होगी। ऐसा 15 व 16 जून व 18-19 जून को बारिश होने के कारण होगा। इस दौरान तापमान 38-39 डिग्री के बीच रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान भी 27 डिग्री तक रहेगा। 18-19 जून को हल्की बारिश के साथ 30-50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। अभी लू की स्थिति नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed