Top News: संगीत नाटक अकादमी अमृत अवार्ड से सम्मानित होंगे 84 दिग्गज, हैदराबाद में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक
आज 84 कलाकारों को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी अमृत अवार्ड
आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 75 साल से अधिक उम्र के 84 कलाकारों को संगीत नाटक अकादमी अमृत पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के अधीन संगीत नाटक अकादमी की ओर से पहली बार इन दिग्गज कलाकारों को किसी राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा जाएगा। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज 70 पुरुष और 14 महिला उत्कृष्ट कलाकारों को सम्मानित करेंगे। इनमें सबसे बुजुर्ग मणिपुर के 101 वर्ष के युमनाम जात्रा सिंह हैं। पुरस्कार सूची में 90 वर्ष से अधिक आयु के 13 और 80 साल से अधिक के 38 कलाकार हैं। दो महिला कलाकारों गौरी कुप्पुस्वामी और महाभाष्यम चित्तरंजन को मरणोपरांत यह पुरस्कार दिया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर
कनाडा ने भारत में प्रस्तावित व्यापार मिशन को किया स्थगित
कनाडा की व्यापार मंत्री मैरी एनजी (Mary Ng) ने भारत में प्रस्तावित अपने व्यापार मिशन को स्थगित करने का फैसला किया है। कनाडाई मिशन को अगले महीने भारत आना था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ताजा घटनाक्रम नई दिल्ली में हाल ही में संपन्न हुए जी-20 शिखर सम्मेलन के बाद सामने आया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सम्मेलन के दौरान खालिस्तान के मुद्दे पर अपने कनाडाई समकक्ष जस्टिन ट्रूडो के सामने कड़ी चिंता जताई थी। कहा जा रहा है कि इससे दोनों देशों के राजनयिक संबंधों में कड़वाहट आई है। पढ़ें पूरी खबर
हैदराबाद में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक आज
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में आज तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की पहली बैठक होने जा रही है, जिसमें पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति और उससे जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। इसके बाद 17 सितंबर को पार्टी राजीव गांधी प्रांगण में विजय रैली करेगी और तेलंगाना के लिए छह गारंटियों की घोषणा करेगी। पढ़ें पूरी खबर
विश्व के 76 फीसदी लोगों ने पीएम मोदी को सराहा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर वैश्विक नेताओं में सबसे उच्चतम रेटिंग मिली है। सर्वे एजेंसी मॉर्निंग कंसल्ट ने शुक्रवार को सर्वेक्षण जारी किया है। सर्वेक्षण के बाद गृहमंत्री अमित शाह ने पीएम मोदी की सराहना की। उन्होंने इसे विदेश नीति में मोदी सिद्धांत की सफलता का प्रमाण बताया है। उन्होंने इसे अविभाजित उपलब्धियों की वैश्विक मान्यता बताया। पढ़ें पूरी खबर