फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Boss scam: Gujarat firm loses Rs 12 lakh after cyber fraudster tricks employee

गुजरात: साइबर ठग ने कंपनी का बॉस बनकर कर्मचारी से ठगे तीन करोड़, पुलिस ने ऐसे वापस करायी ठगी की रकम

Tue, 22 Sep 2026 07:18 PM IST
राहुल कुमार पीटीआई, अहमदाबाद
पीटीआई, अहमदाबाद Published by: राहुल कुमार Updated Tue, 22 Sep 2026 07:18 PM IST
विज्ञापन
Boss scam: Gujarat firm loses Rs 12 lakh after cyber fraudster tricks employee
साइबर क्राइम - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

गुजरात की एक निजी कंपनी बॉस स्कैम का शिकार हो गई। साइबर ठग ने कंपनी के एक कर्मचारी को उसके बॉस बनकर कथित तौर पर झांसे में लिया और उससे तीन करोड़ रुपये एक बैंक खाते में ट्रांसफर करा लिए। हालांकि, साइबर सेल की तत्पर कार्रवाई से ठगी की रकम में से 2,94,00,165 रुपये को समय रहते होल्ड करा लिया गया। इसके बाद अदालत के आदेश से 2,88,00,165 रुपये शिकायतकर्ता को वापस कर दिए गए।

विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना 18 अगस्त की है। शिकायतकर्ता से एक ठग ने उसके बॉस के नाम से बनाए गए फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट के जरिए संपर्क किया। ठग ने खुद को उसका बॉस बताया और कर्मचारी का भरोसा जीतने के बाद उसे तत्काल भुगतान या वित्तीय लेनदेन करने का निर्देश दिया। इसके बाद कर्मचारी ने कंपनी के बैंक खाते से ठग की ओर से बताए गए खाते में तीन करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिए।
विज्ञापन


साइबर क्राइम थाने में दर्ज हुआ केस
मामले में साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया। इसके बाद जांच शुरू की गई। साइबर सेल की टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए ठगी की रकम में से 2,94,00,165 रुपये को होल्ड/लियन पर डाल दिया। इसके बाद अदालत के आदेश के जरिए 2,88,00,165 रुपये शिकायतकर्ता को वापस कर दिए गए। बाकी रकम की रिकवरी की प्रक्रिया जारी है। जांचकर्ता आरोपी तक पहुंचने और रकम के लेनदेन से जुड़े पूरे मनी ट्रेल का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed