फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sangeet Natak Akademi Amrit Award 2023 Awards To 84 Artists Of Performing Arts, Jagdeep Dhankhar Attend

Award: आज 84 कलाकारों को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी अमृत अवार्ड, उपराष्ट्रपति दिग्गज कलाकारों को करेंगे सम्मानित

Sat, 16 Sep 2023 05:00 AM IST
गुलाम अहमद अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Sat, 16 Sep 2023 05:00 AM IST
सार

संगीत नाटक अकादमी की अध्यक्ष डॉ. संध्या पुरेचा ने बताया कि भारतीय संस्कृति, परंपरा, विरासत को संजोने वाले इन कलाकारों को कभी कोई राष्ट्रीय सम्मान नहीं मिला था। राष्ट्रीय अवार्ड के रूप में इन वरिष्ठ कलाकारों को ताम्रपत्र, अंगवस्त्रम के अलावा एक लाख रुपये की नकद राशि दी जाएगी। 
 

विज्ञापन
Sangeet Natak Akademi Amrit Award 2023 Awards To 84 Artists Of Performing Arts, Jagdeep Dhankhar Attend
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (फाइल फोटो)। - फोटो : वीडियो स्क्रीनग्रैब@VPIndia

विस्तार

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 75 साल से अधिक उम्र के 84 कलाकारों को संगीत नाटक अकादमी अमृत पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के अधीन संगीत नाटक अकादमी की ओर से पहली बार इन दिग्गज कलाकारों को किसी राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा जाएगा। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज 70 पुरुष और 14 महिला उत्कृष्ट कलाकारों को सम्मानित करेंगे। इनमें सबसे बुजुर्ग मणिपुर के 101 वर्ष के युमनाम जात्रा सिंह हैं। पुरस्कार सूची में 90 वर्ष से अधिक आयु के 13 और 80 साल से अधिक के 38 कलाकार हैं। दो महिला कलाकारों गौरी कुप्पुस्वामी और महाभाष्यम चित्तरंजन को मरणोपरांत यह पुरस्कार दिया जाएगा।

विज्ञापन


संगीत नाटक अकादमी की अध्यक्ष डॉ. संध्या पुरेचा ने बताया कि भारतीय संस्कृति, परंपरा, विरासत को संजोने वाले इन कलाकारों को कभी कोई राष्ट्रीय सम्मान नहीं मिला था। इस अवार्ड के लिए करीब 500 आवेदन आए थे। इसमें से अकादमी की सामान्य परिषद ने विभिन्न मानकों के आधार पर 84 कलाकारों का चयन किया। राष्ट्रीय अवार्ड के रूप में इन वरिष्ठ कलाकारों को ताम्रपत्र, अंगवस्त्रम के अलावा एक लाख रुपये की नकद राशि दी जाएगी। इसके अलावा बीमार होने पर डेढ़ लाख रुपये की धनराशि मदद के रूप में भी दी जाएगी।
विज्ञापन


दिल्ली के प्रताप सहगल को नाट्य लेखन में सम्मान
प्रताप सहगल को नाट्य लेखन में दिल्ली प्रदेश के तहत अमृत अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। प्रयागराज में 3 मार्च, 1948 को जन्मीं कुमकुम लाल को ओडिसी नृत्य के लिए दिल्ली प्रदेश के तहत अमृत अवार्ड दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएचयू के पूर्व संगीत शिक्षक चितरंजन ज्योतिषी भी होंगे सम्मानित
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के गायन संगीत विभाग के पूर्व अध्यक्ष चित्तरंजन ज्योतिषी को हिंदुस्तानी गायन संगीत के तहत सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा पूर्णिमा पांडे को कथक, कानपुर के सुशील कुमार सिंह को नाट्य लेखन, लखनऊ में जन्मीं पद्मा शर्मा को कथक नृत्य और आजमगढ़ के हरिपुर गांव में जन्मे दीनानाथ मिश्रा को सम्मानित किया जाएगा।

पंजाब के सुशील कुमार जैन और भीमसेन को सम्मान
पंजाब के रोपड़ में जन्मे प्रसिद्ध तबला वादक सुशील कुमार जैन को हिंदुस्तानी वाद्य संगीत और मुकेरियां में जन्मे भीमसेन शर्मा को हिंदुस्तानी संगीत (गायन और वादन) के क्षेत्र में अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।

जम्मू-कश्मीर के हरिकृष्ण लंगू-छीरींग स्तंजिन होंगे सम्मानित
श्रीनगर के बडयार बाला गांव में जन्मे हरि कृष्ण लंगू को संबद्ध नाटय कलाएं (रंग संगीत) और लद्दाख के छीरींग स्तंजिन को लद्दाखी संगीत के लिए सम्मानित होंगे।


उत्तराखंड के चार कलाकार होंगे सम्मानित
उत्तराखंड के लोक संगीत और नृत्य में योगदान के लिए भैरव दत्त तिवारी, लोक संगीत में जगदीश ढौंडियाल और नारायण सिंह विष्ट को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा जुगल किशोर पेटशाली को अमृत अवार्ड दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed