फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Viksit Bharat 2047: Council of Ministers to Hold Chintan Shivir on September 23-24

विकसित भारत: दो दिन चलेगा मोदी सरकार का मंथन, 23-24 सितंबर को चिंतन शिविर; सुधारों और योजनाओं पर होगी चर्चा

Tue, 22 Sep 2026 06:48 PM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Tue, 22 Sep 2026 06:48 PM IST
सार

विकसित भारत 2047 को लेकर केंद्र सरकार 23 और 24 सितंबर को चिंतन शिविर आयोजित करेगी। मंत्रिपरिषद की बैठक में अब तक के कामकाज की समीक्षा के साथ भविष्य की योजनाओं, सुधारों और प्राथमिकताओं पर चर्चा होगी। आगे भी ऐसे दौर जारी रहेंगे।

विज्ञापन
Viksit Bharat 2047: Council of Ministers to Hold Chintan Shivir on September 23-24
विकसित भारत - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को लेकर केंद्र सरकार 23 और 24 सितंबर को चिंतन शिविर आयोजित करेगी। इसमें केंद्रीय मंत्रिपरिषद के सदस्य सरकार के अब तक के कामकाज की समीक्षा करेंगे और आने वाले समय के लिए नई योजनाओं, सुधारों और प्राथमिकताओं पर चर्चा करेंगे।

विज्ञापन


सरकारी सूत्रों के मुताबिक, यह मंत्रिपरिषद की औपचारिक बैठक होगी। इसमें विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में चल रहे कार्यों का जायजा लिया जाएगा। साथ ही यह भी देखा जाएगा कि विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की दिशा में आगे किन क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन


2021 से चल रहा विकसित भारत का अभ्यास
सरकार के अनुसार, विकसित भारत 2047 को लेकर यह प्रक्रिया वर्ष 2021 से चल रही है। विजन 2047 तैयार करने और इसके लिए अल्पकालिक तथा दीर्घकालिक रोडमैप बनाने के लिए सचिवों के 10 सेक्टोरल समूह गठित किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रक्रिया के दौरान अलग-अलग हितधारकों के साथ व्यापक स्तर पर विचार-विमर्श भी किया गया। इसके बाद विकसित भारत@2047 के विभिन्न पहलुओं पर मंत्रिपरिषद के सामने अब तक आठ प्रस्तुतियां और चर्चाएं हो चुकी हैं।

आगे की रणनीति पर होगा फोकस
23 और 24 सितंबर को होने वाला चिंतन शिविर इसी प्रक्रिया को आगे बढ़ाएगा। इसमें सचिवों के समूहों, मंत्रालयों और विभागों, कैबिनेट सचिवालय तथा नीति आयोग की ओर से किए जा रहे काम को एक साथ देखा जाएगा। बैठक में सुधार, जीवन सुगमता, अनुपालनों में कमी और शासन से जुड़ी अन्य प्राथमिकताओं पर भी चर्चा होगी। सरकार का जोर मौजूदा कार्यों की समीक्षा के साथ भविष्य की दिशा तय करने पर रहेगा।


सिर्फ दो दिन तक सीमित नहीं रहेगा मंथन
सरकार के अनुसार, यह कोई एक बार आयोजित होने वाला चिंतन शिविर नहीं है। 23 और 24 सितंबर को होने वाली दो दौर की चर्चाओं के बाद आने वाले दिनों में भी इस विषय पर आगे के दौर आयोजित किए जाएंगे। इन चर्चाओं के जरिए सरकार विकसित भारत 2047 के लिए चल रहे काम का जायजा लेने के साथ नई सोच, सुधारों और प्राथमिकताओं की पहचान करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed