पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट के बाद अब सोनिया गांधी व राहुल गांधी के साथ मशविरा करके मंगलवार को नए सीएम के नाम का एलान कर सकते हैं। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रोजगार मेले के तहत आज 71 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। पीएम मोदी 45 जगहों के इन युवाओं को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से संबोधित करेंगे। साथ ही राजधानी दिल्ली में सूरज की तपिश कहर बरपा रही है। इस झुलसाने वाली गर्मी में लोगों का घर व दफ्तर से निकलना दूभर हो गया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर…
Top News: सिद्धरमैया पर सहमति के संकेत, खरगे आज कर सकते हैं घोषणा, पीएम मोदी सौंपेंगे 71 हजार नियुक्ति पत्र
सिद्धरमैया पर सहमति के संकेत, खरगे आज कर सकते हैं घोषणा
कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर कांग्रेस में दो दिन से चल रही जोर आजमाइश के बीच सिद्धरमैया के नाम पर शीर्ष स्तर पर सहमति बनने के संकेत हैं। कांग्रेस के कर्नाटक प्रभारी रणदीप सुरजेवाला का कहना है कि सीएम का चयन करने में खरगे ज्यादा समय नहीं लेंगे। सूत्रों के मुताबिक, पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट के बाद अब सोनिया गांधी व राहुल गांधी के साथ मशविरा करके मंगलवार को नए सीएम के नाम का एलान कर सकते हैं। नए सीएम को 18 या 20 मई को शपथ दिलाई जा सकती है।
पढ़ें पूरी खबर...
रोजगार मेला: पीएम मोदी आज सौंपेंगे 71 हजार नियुक्ति पत्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रोजगार मेले के तहत आज 71 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। पीएम मोदी 45 जगहों के इन युवाओं को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से संबोधित करेंगे। इन युवाओं को ग्रामीण डाक सेवक, डाक निरीक्षक, वाणिज्यिक व टिकट लिपिक, सहायक प्रवर्तन अधिकारी, इंस्पेक्टर, नर्सिंग अधिकारी, सहायक सुरक्षा अधिकारी, दमकल अधिकारी, प्रधानाध्यापक, प्रशिक्षित स्नातक अध्यापक जैसे पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।
पढ़ें पूरी खबर...
आज बूंदाबांदी और तेज हवा चलने के आसार, फिर भी सताएगी गर्मी
राजधानी दिल्ली में सूरज की तपिश कहर बरपा रही है। इस झुलसाने वाली गर्मी में लोगों का घर व दफ्तर से निकलना दूभर हो गया है। सोमवार को अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह से ही तेज धूप से लोग परेशान रहे।
पढ़ें पूरी खबर...
SC में ‘द केरल स्टोरी’ की रिलीज के खिलाफ सुनवाई आज
सुप्रीम कोर्ट फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ की रिलीज के खिलाफ याचिका पर आज सुनवाई करेगा। फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार के केरल हाईकोर्ट के आदेश को शीर्ष अदालत में चुनौती दी गई है। पीठ के सामने सोमवार को याचिकाकर्ता पत्रकार कुर्बान अली की तरफ से पेश वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने इस मामले का जिक्र किया।
पढ़ें पूरी खबर...