फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rain update in Delhi NCR Meteorological Department expressed possibility of rain on Tuesday

Rain Update: आज बूंदाबांदी और तेज हवा चलने के आसार, फिर भी सताएगी गर्मी, जानें अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम

Tue, 16 May 2023 01:45 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 16 May 2023 01:45 AM IST
सार

मौसम विभाग ने मंगलवार को हल्की बारिश व बूंदाबांदी की संभावना जताई है। हालांकि, बारिश होने के बावजूद भी दिल्ली वासियों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

विज्ञापन
Rain update in Delhi NCR Meteorological Department expressed possibility of rain on Tuesday
दिल्ली-एनसीआर में बारिश के आसार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में सूरज की तपिश कहर बरपा रही है। इस झुलसाने वाली गर्मी में लोगों का घर व दफ्तर से निकलना दूभर हो गया है। सोमवार को अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह से ही तेज धूप से लोग परेशान रहे। 

विज्ञापन

मौसम विभाग ने मंगलवार को हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई है। हालांकि, बारिश होने के बावजूद भी दिल्ली वासियों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, बुधवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 42 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को नजफगढ़ इलाका सबसे अधिक गर्म दर्ज किया गया, जहां अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री रहा। वहीं, नरेला इलाका का अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन

स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30.3 दर्ज किया गया। इसी तरह लोधी रोड का अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 23.8 दर्ज किया गया। दिल्ली एनसीआर की बात करें तो गुरुग्राम का तापमान सबसे अधिक गर्म दर्ज किया गया। यहां अधिकत्म तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

इस सप्ताह जूझना पड़ेगा गर्मी से
प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। ऐसे में इस सप्ताह भी गर्मी से जूझना पड़ेगा। कई जगहों पर धूल भरी आंधी भी चलने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed