फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top News: दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र आज से, चुनाव परिणाम पलटने की साजिश मामले में दोषी पाए गए ट्रंप

Wed, 16 Aug 2023 06:53 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 16 Aug 2023 06:53 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 16 august 2023 Updates On Amar Ujala
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

दिल्ली विधानसभा का दो दिन का विशेष सत्र आज से शुरू हो रहा है। इसमें सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी हाल ही में लागू किए गए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) अधिनियम, 2023 का मुद्दा उठा सकती है। वहीं, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर मुसीबत में घिर गए हैं। जॉर्जिया की ग्रैंड जूरी ने चुनाव परिणाम पलटने की साजिश रचने के मामले में ट्रंप को दोषी ठहराया है। इसके अलावा, मानसून ट्रफ उत्तर से दक्षिण की ओर बढ़ना शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने इसकी पुष्टि की है। विभाग का कहना है कि ट्रफ के उत्तर में होने से हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश होती है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 16 august 2023 Updates On Amar Ujala
दिल्ली विधानसभा - फोटो : फाइल फोटो

दिल्ली विधानसभा का दो दिन का विशेष सत्र आज से
दिल्ली विधानसभा का दो दिन का विशेष सत्र आज से शुरू हो रहा है। इसमें सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी द्वारा हाल ही में लागू किए गए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) अधिनियम, 2023 का मुद्दा उठाने की संभावना है जबकि विपक्षी भारतीय जनता पार्टी हाल की बाढ़ के कथित कुप्रबंधन और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आधिकारिक बंगले के पुनर्निर्माण सहित विभिन्न मुद्दों पर सरकार से सवाल पूछने के लिए तैयार है। पढ़ें पूरी खबर

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 16 august 2023 Updates On Amar Ujala
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI

चुनाव परिणाम पलटने के मामले में जॉर्जिया की ग्रैंड जूरी ने ट्रंप को माना दोषी
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर मुसीबत में घिर गए हैं। जॉर्जिया की ग्रैंड जूरी ने उन्हें दोषी ठहराया है। ट्रंप पर आरोप है कि उन्होंने 2020 में जॉर्जिया के चुनाव परिणामों को पलटने का प्रयास किया है। बता दें, ट्रंप इन दिनों 2024 राष्ट्रपति चुनावों की तैयारियों में जुटे हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 16 august 2023 Updates On Amar Ujala
Barish - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली और एनसीआर सहित अन्य इलाकों में बारिश का अनुमान
मानसून ट्रफ उत्तर से दक्षिण की ओर बढ़ना शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने इसकी पुष्टि की है। विभाग का कहना है कि ट्रफ के उत्तर में होने से हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश होती है। ट्रफ के दक्षिण की ओर बढ़ने से दिल्ली सहित एनसीआर और अन्य इलाकों में बारिश की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 16 august 2023 Updates On Amar Ujala
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

बड़ी लड़ाई के लिए सपा का दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर आज से बांदा में
सपा का कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर बांदा में 16 व 17 अगस्त को होगा। पहले दिन सपा महासचिव शिवपाल सिंह यादव और दूसरे दिन सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से रूबरू होंगे। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल 16 अगस्त को प्रथम सत्र की शुरुआत करेंगे। पहले दिन लोकतंत्र का भविष्य, जातीय जनगणना, सोशल मीडिया, वर्तमान सरकार में किसानों की स्थिति समेत कई विषयों पर वक्ता अपने विचार रखेंगे। 17 अगस्त को समाजवादी पार्टी और लोकसभा चुनाव-2024 पर चर्चा होगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के संबोधन के साथ प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन होगा। पढ़ें पूरी खबर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed