Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

15 August: 'इश्क का तो पता नहीं, पर जो तुमसे है वो किसी और से नहीं'; खिलाड़ियों ने खास अंदाज में दी शुभकामनाएं

Tue, 15 Aug 2023 05:00 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 15 Aug 2023 05:00 PM IST
सार

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों ने देशवासियों को शुभमकामनाएं दी हैं। वीवीएस लक्ष्मण और हरभजन सिंह सहित कई दिग्गज खिलाड़ियों ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ट्वीट किए। 
 

विज्ञापन
Indian cricketers wish Happy independence day to all indians on the occasion of 77th independence day
स्वतंत्रता दिवस पर क्रिकेटरों के ट्वीट - फोटो : सोशल मीडिया
77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश के कई खिलाड़ियों ने देशवासियों को स्वतंत्रता की शुभकामनाएं दी हैं। भारत देश आज के दिन ही 1947 में ब्रिटिश शासन से आजाद हुआ था। आज भारत खेल से लेकर विज्ञान और तकनीकि के क्षेत्र में भी नई ऊंचाइयां हासिल कर रहा है। भारत की अर्थव्यवस्था भी लगातार तरक्की कर रही है। ऐसे में देश में क्रिकेट को नई ऊंचाइयों में पहुंचाने वाले खिलाड़ियों ने भी सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।


गौतम गंभीर ने लिखा "इश्क का तो पता नहीं, पर जो तुमसे है वो किसी और से नहीं। जय हिंद, स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।"



हरभजन सिंह ने लिखा "भारत के स्वतंत्रता दिवस पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। आइए अपने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करें और देश को शांति, सद्भाव और प्रगति के पथ पर ले जाने का संकल्प लें। हमारा हर कदम यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हम राष्ट्र के लिए योगदान दे रहे हैं।"
 

वीवीएस लक्ष्मण ने लिखा "मैं उन सभी को नमन करता हूं, जिनके बलिदान के चलते हम यह दिन मना पा रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस 2023 की शुभकामनाएं।"
 

आकाश चोपड़ा ने अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा "जय हिन्द। जय भारत। स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।" 
 

विराट कोहली ने लिखा "सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। जय हिन्द"
 

अजिंक्य रहाणे ने लिखा "हम अपने देश का 77वां जन्मदिन मनाते हुए विकास, सद्भावना और समृद्धि की सामूहिक यात्रा शुरू करें। स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। जय हिन्द!"
 
Trending Videos
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed