फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Monsoon Weather update IMD Rain Forecast in Delhi, NCR and other parts of india

Monsoon: दिल्ली और एनसीआर सहित अन्य इलाकों में बारिश का अनुमान, एक जून से देश में चार प्रतिशत कम वर्षा

Wed, 16 Aug 2023 06:16 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 16 Aug 2023 06:16 AM IST
सार

मौसम विभाग के महानिदेशक एम महापात्र ने कहा कि  ट्रफ रेखा अब तक सामान्य स्थिति तक नहीं पहुंचा है। ट्रफ का एक हिस्सा मेरठ और दिल्ली के बीच है, जिस वजह से दिल्ली में भारी बारिश हो रही है।

विज्ञापन
Monsoon Weather update IMD Rain Forecast in Delhi, NCR and other parts of india
Barish - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मानसून ट्रफ उत्तर से दक्षिण की ओर बढ़ना शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने इसकी पुष्टि की है। विभाग का कहना है कि ट्रफ के उत्तर में होने से हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश होती है। ट्रफ के दक्षिण की ओर बढ़ने से दिल्ली सहित एनसीआर और अन्य इलाकों में बारिश की संभावना है।

विज्ञापन

दिल्ली में बारिश की चेतावनी
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार को बुलेटिन जारी किया। बुलेटिन के अनुसार, मानसून ट्रफ हिमालय की तलहटी में स्थित है। अब यह धीरे-धीरे दक्षिण की ओर आगे बढ़ने लगा है। मौसम विभाग के महानिदेशक एम महापात्र ने कहा कि ट्रफ रेखा अब तक सामान्य स्थिति तक नहीं पहुंचा है। ट्रफ का एक हिस्सा मेरठ और दिल्ली के बीच है, जिस वजह से दिल्ली में भारी बारिश हो रही है। निजी मौसम एजेंसी के अधिकारी महेश पलावत के अनुसार, दिल्ली एनसीआर और पूर्व-मध्य भारत के अधिकांश इलाकों में एक-दो दिन तक हल्की बारिश होगी। इसके बाद 20 अगस्त के करीब ट्रफ दोबारा उत्तर की ओर बढ़ जाएगा, जिससे उत्तरी राज्य हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश होने की उम्मीद है।

विज्ञापन

हिमाचल और उत्तराखंड में भी बारिश का अनुमान
मौसम विभाग का कहना है कि दक्षिण-पश्चिम बांग्लादेश और उसके पड़ोस में एक चक्रवर्ती परिसंचरण बना है। पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय को प्रभावित कर रहा है। इस वजह से हिमाचल प्रदेश में अगले दो दिनों में और अगले चार-पांच दिनों में उत्तराखंड में भारी बारिश की संभावना है। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के पूर्व सचिव एम राजीवन ने ट्वीट कर बताया कि वर्तमान का मानसून ब्रेक स्पेल 10 दिन रह चुका है। राजीवन ने स्पेल के दो-तीन दिन अधिक होने की संभावना जताई है। सबसे लंबा ब्रेक स्पेल 18 जुलाई-तीन अगस्त 1972 था।

विज्ञापन
विज्ञापन

देश में चार प्रतिशत कम बारिश
मौसम ब्यूरो ने बताया कि बुधवार को पूर्व और आसपास के मध्य भारत में बारिश में धीरे-धीरे वृद्धि होने की संभावना है। अगले 4-5 दिनों में देश के बाकी हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है। एक जून से भारत में चार प्रतिशत बारिश की कमी है। वहीं, दक्षिणी प्रायद्वीप में 10 प्रतिशत की कमी है। पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में 18 प्रतिशत की कमी है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed