कर्नाटक के नए सीएम का नाम जल्द जनता के सामने आने वाला है। बेंगलुरु में हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया गया है कि विधायक दल के नेता का चयन राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे करेंगे। वहीं तमिलनाडु के विल्लुपुरम और चेंगलपट्टू जिलों में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से तीन महिलाओं सहित 10 लोगों की मौत हो गई। साथ ही पाकिस्तान में हिंसा की घटनाओं में दर्ज मामलों में आज इमरान को लाहौर उच्च न्यायालय में पेश किए जाने की संभावना है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News: आज सामने आ सकता है कर्नाटक के नए सीएम का नाम, तमिलनाडु में जहरीली शराब से 10 लोगों की दर्दनाक मौत
कर्नाटक के नए सीएम का एलान जल्द, आज दिल्ली आ सकते हैं सिद्धरमैया और शिवकुमार
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जीत के बाद कांग्रेस नए सीएम को चुनने की कवायद में जुट गई है। रविवार को बेंगलुरु में हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया गया है कि विधायक दल के नेता का चयन राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
तमिलनाडु में जहरीली शराब से 10 लोगों की मौत
तमिलनाडु के विल्लुपुरम और चेंगलपट्टू जिलों में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से तीन महिलाओं सहित 10 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि विल्लुपुरम जिले के मरक्कनम के पास एकियारकुप्पम के रहने वाले छह लोगों की रविवार को मौत हो गई।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
आज लाहौर हाईकोर्ट में हाजिर हो सकते हैं इमरान खान
इमरान खान की रिहाई के बाद पाकिस्तान में कई दिनों से शांति है। लेकिन सोमवार पाकिस्तान के लिए एक बार फिर भारी होने जा रहा है। दरअसल, इमरान खान की गिरफ्तारी के खिलाफ उनके समर्थकों ने कोर कमांडर के घर में आग लगाने और हिंसा की अन्य घटनाओं में दर्ज मामलों में सोमवार को उनके लाहौर उच्च न्यायालय में पेश होने की संभावना है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
रिजिजू के खिलाफ वकीलों की संस्था की याचिका पर सुनवाई आज
सुप्रीम कोर्ट न्यायाधीशों की नियुक्ति के लिए कॉलेजियम प्रणाली और न्यायपालिका के बारे में टिप्पणी को लेकर केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के खिलाफ बॉम्बे लॉयर्स एसोसिएशन (बीएलए) की याचिका पर सोमवार को सुनवाई करेगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...