फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   karnataka new cm dk shivakumar siddaramaiah meeting with congress chief Mallikarjun Kharge latest updates

Karnataka New CM: कर्नाटक के नए सीएम का एलान जल्द, आज दिल्ली आ सकते हैं सिद्धारमैया और शिवकुमार

Mon, 15 May 2023 07:16 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: गुलाम अहमद Updated Mon, 15 May 2023 07:16 AM IST
सार

कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया गया है कि विधायक दल के नेता का चयन राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री पद के लिए खेमेबंदी अब दिल्ली में केंद्रित हो गई है। आज मुख्यमंत्री पद के दोनों दावेदारों सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार दिल्ली आज सकते हैं।

विज्ञापन
karnataka new cm dk shivakumar siddaramaiah meeting with congress chief Mallikarjun Kharge latest updates
DK Shivakumar - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जीत के बाद कांग्रेस मुख्यमंत्री चुनने की कवायद में जुट गई है। पार्टी नेताओं का कहना है कि 2-3 दिनों में नए सीएम की घोषणा कर दी जाएगी। रविवार को बेंगलुरु में हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया गया है कि विधायक दल के नेता का चयन राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे करेंगे, जो राज्य का अगला मुख्यमंत्री होगी। यानी अब खरगे कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री का फैसला करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री पद के लिए खेमेबंदी अब दिल्ली में केंद्रित हो गई है। मुख्यमंत्री पद के दोनों दावेदारों सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के आज दिल्ली आने की संभावना जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि वे खरगे के साथ ही सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मिलने आ रहे हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन



कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) की बैठक में सिद्धारमैया, डीके शिवकुमार, रणदीप सुरजेवाला, केसी वेणुगोपाल, जयराम रमेश और अन्य वरिष्ठ नताओं ने भाग लिया। कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद कर्नाटक कांग्रेस के प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने बेंगलुरु में मीडिया से बात करते हुए कहा कि केंद्रीय पर्यवेक्षक एक-एक विधायकों की राय लेंगे और इसे पार्टी आलाकमान तक पहुंचाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरजेवाला ने कहा कि सीएलपी की बैठक में दो प्रस्ताव पारित किए गए। प्रस्ताव में कर्नाटक की जनता के साथ पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, सिद्धारमैया, डीके शिवकुमार और पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को उनके शानदार काम के लिए धन्यवाद दिया गया। क्योंकि कर्नाटक ने फिर से भारत को लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का मार्ग दिखाया है।

उन्होंने कहा कि बैठक में डीके शिवकुमार ने प्रस्ताव पेश किया और एमबी पाटिल, बीके हरि प्रसाद सहित अन्य कांग्रेस नेताओं ने इसका समर्थन किया। सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस विधायक दल का नया नेता चुनने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बैठक में सिंगल-लाइन प्रस्ताव पेश किया और सभी 135 नवनिर्वाचित विधायकों ने सर्वसम्मति से उनके प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। डीके शिवकुमार और अन्य सभी ने इसका समर्थन किया।

प्रस्ताव में पांचों गारंटी लागू करने की बात
विधायक दल की बैठक में पारित प्रस्ताव में पांचों गारंटी को भी लागू करने की बात कही गई है। जो इस प्रकार हैं-
1-गृह ज्योति- प्रत्येक घर को 200 यूनिट मुफ्त बिजली
2- गृह लक्ष्मी- हर परिवार की महिला मुखिया को प्रतिमाह 2,000 रुपये का भुगतान
3- अन्न भाग्य- बीपीएल परिवार के हर सदस्य को प्रतिमाह 10 किलो चावल मुफ्त
4-युवा निधि- दो साल तक (18-25 आयुवर्ग के) बेरोजगार स्नातक युवा को हर महीने 3000 और डिप्लोमाधारी को 1,500 रुपये
5- शक्ति- सार्वजनिक परिवहन निगम की बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed