थोड़ी राहत के बाद शीतलहर का नया दौर जल्द शुरू होने की संभावना है। 15 जनवरी से सर्दी फिर से लोगों को सताएगी और कोहरा भी परेशान करेगा। वहीं, दुनिया के सबसे लंबे जलमार्ग पर चलने वाली एमवी गंगा विलास क्रूज यात्रा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। काशी से बोगीबील तक 3200 किलोमीटर की रोमांचक यात्रा में स्विट्जरलैंड के 32 पर्यटक शामिल रहेंगे। साथ ही जोशीमठ भू-धंसाव आपदा पीड़ितों को प्रदेश की पुष्कर सिंह धामी सरकार बड़ी राहत दे सकती है। आज होने वाली विशेष कैबिनेट बैठक में जोशीमठ के भविष्य को लेकर रोडमैप जारी किया जाएगा। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News: दिल्ली-एनसीआर में बूंदाबांदी ने बढ़ाई ठंड, गंगा विलास क्रूज को पीएम मोदी आज दिखाएंगे हरी झंडी
Weather Report: दिल्ली-एनसीआर में बूंदाबांदी ने बढ़ाई ठंड, 15 जनवरी से रहेगा कोहरा-सर्दी का सितम
थोड़ी राहत के बाद शीतलहर का नया दौर जल्द शुरू होने की संभावना है। 15 जनवरी से सर्दी फिर से लोगों को सताएगी और कोहरा भी परेशान करेगा। जनवरी की शुरुआत से सर्दी का सितम झेल रहे दिल्लीवासियों को गुरुवार को धूप खिलने से राहत मिली, लेकिन शाम को हुई बूंदाबांदी से ठंड बढ़ गई। बुधवार देर रात दिल्ली के कई इलाकों में भी बारिश हुई थी। लेकिन दिन में धूप खिलने से ठंड का अहसास कुछ कम हुआ। अब 15 जनवरी से कोहरे और सर्दी का सितम बढ़ने की संभावना है।
पढ़ें पूरी खबर...
Ganga Vilas Cruise: दुनिया की सबसे लंबी नदी यात्रा पर आज रवाना होगा गंगा विलास
दुनिया के सबसे लंबे जलमार्ग पर चलने वाली एमवी गंगा विलास क्रूज यात्रा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। काशी से बोगीबील तक 3200 किलोमीटर की रोमांचक यात्रा में स्विट्जरलैंड के 32 पर्यटक शामिल रहेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी रविदास घाट पर मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री गाजीपुर और बलिया के चार कम्यूनिटी जेटी का भी उद्घाटन करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...
Uttarakhand : नई टिहरी की तर्ज पर बसाया जाएगा नया जोशीमठ
जोशीमठ भू-धंसाव आपदा पीड़ितों को प्रदेश की पुष्कर सिंह धामी सरकार बड़ी राहत दे सकती है। शुक्रवार को होने वाली विशेष कैबिनेट बैठक में जोशीमठ के भविष्य को लेकर रोडमैप जारी किया जाएगा। सरकार की कवायद नई टिहरी की तर्ज पर नया जोशीमठ बसाने की है। पढ़ें पूरी खबर...
Sharad Yadav Passed Away: जदयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का निधन
जदयू के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव का निधन हो गया। वे 75 साल के थे। शरद यादव की बेटी शुभाषिनी यादव ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। शुभाषिनी ने अपने ट्वीट में लिखा, 'पापा नहीं रहे।' सूत्रों के मुताबिक अपने अंतिम समय में वे बीमार चल रहे थे और उनका इलाज गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में चल रहा था। शरद यादव के निधन से पूरे राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। पढ़ें पूरी खबर...