फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs SL: धमाकेदार अंदाज में शुरू हुआ टीम इंडिया का 'मिशन 2023', श्रीलंका से लगातार 10वीं वनडे सीरीज जीती

Thu, 12 Jan 2023 09:45 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: रोहित राज Updated Thu, 12 Jan 2023 09:45 PM IST
सार

श्रीलंका की टीम 39.4 ओवर में 215 रनों पर सिमट गई। जवाब में भारतीय टीम ने शुरुआती विकेट खोने के बावजूद लक्ष्य को 43.2 ओवर में हासिल कर लिया। टीम इंडिया ने छह विकेट पर 219 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन
IND vs SL 2nd ODI Highlights 2023 India vs Sri Lanka ODI Today Match Key Highlights Result News in Hindi
केएल राहुल और कुलदीप यादव - फोटो : अमर उजाला
भारत ने श्रीलंका के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज को अपने नाम कर लिया है। उसने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में गुरुवार (12 जनवरी) को खेले गए दूसरे मैच में चार विकेट से जीत हासिल की। इसके साथ ही टीम इंडिया ने अपने 'मिशन 2023' की शुरुआत शानदार अंदाज में की है। भारत इस साल के अंत में वनडे विश्व कप की मेजबानी करेगा। उसकी नजर 2011 के बाद खिताब जीतने पर है। टीम इंडिया ने विश्व कप के लिए योजना बना ली है। उस दिशा में टीम ने पहला पड़ाव पार कर लिया है।


मैच में श्रीलंकाई कप्तान दसुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उनका यह निर्णय सही साबित नहीं हुआ। लंकाई टीम किसी तरह 200 रन के पार पहुंच पाई। वह 39.4 ओवर में 215 रनों पर सिमट गई। जवाब में भारतीय टीम ने शुरुआती विकेट खोने के बावजूद लक्ष्य को 43.2 ओवर में हासिल कर लिया। टीम इंडिया ने छह विकेट पर 219 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। इससे पहले टीम इंडिया पहले मैच में 67 रन से जीती थी। अब तीसरा और आखिरी मुकाबला 15 जनवरी (रविवार) को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

1997 से श्रीलंका के खिलाफ सीरीज नहीं हारा भारत

IND vs SL 2nd ODI Highlights 2023 India vs Sri Lanka ODI Today Match Key Highlights Result News in Hindi
भारत बनाम श्रीलंका - फोटो : अमर उजाला
टीम इंडिया ने इस मैच को जीतकर लगातार तीन वनडे सीरीज में हार से खुद को बचा लिया है। उसे पिछले साल के अंत में न्यूजीलैंड ने 1-0 और बांग्लादेश ने 2-1 से हराया था। भारत ने श्रीलंका के खिलाफ लगातार 10वीं सीरीज को अपने नाम कर लिया है। 
IND vs SL 2nd ODI Highlights 2023 India vs Sri Lanka ODI Today Match Key Highlights Result News in Hindi
भारत बनाम श्रीलंका - फोटो : अमर उजाला
2006 में दोनों टीमों के बीच दो वनडे मैचों की सीरीज 0-0 की बराबरी पर रही थी। तब पहला मैच बारिश के कारण पूरा नहीं हो पाया हो पाया था और दूसरे मुकाबले में टॉस भी नहीं हुआ था। श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया पिछली बार 1997 में सीरीज हारी थी। उसके बाद 13 सीरीज में 11 भारत ने जीती और दो बराबरी पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

केएल राहुल ने संभलकर की बल्लेबाजी

IND vs SL 2nd ODI Highlights 2023 India vs Sri Lanka ODI Today Match Key Highlights Result News in Hindi
केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया
टीम इंडिया की जीत के सूत्रधार गेंदबाजी में कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज रहे। वहीं, बल्लेबाजी में अनुभवी केएल राहुल ने मध्यक्रम में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 86 रन पर चार विकेट गिर जाने के बाद पारी को संभाला और हार्दिक पांड्या के साथ पांचवें विकेट के लिए 75 रनों की साझेदारी की। 
विज्ञापन
IND vs SL 2nd ODI Highlights 2023 India vs Sri Lanka ODI Today Match Key Highlights Result News in Hindi
केएल राहुल और हार्दिक पांड्या - फोटो : BCCI
हार्दिक 53 गेंद पर 36 रन बनाकर आउट हुए। उनके बाद राहुल को अक्षर पटेल का साथ मिला। दोनों ने छठे विकेट के लिए 30 रनों की साझेदारी की। केएल राहुल 103 गेंद पर 63 और कुलदीप यादव 10 गेंद पर 10 रन बनाकर नाबाद रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed