फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top News: दो दिवसीय दौरे पर गुजरात जाएंगी राष्ट्रपति मुर्मू, हथियार सौदे के लिए रूस रवाना हुए किम जोंग-उन

Tue, 12 Sep 2023 07:18 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 12 Sep 2023 07:18 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 12 September 2023 Updates On Amar Ujala
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज (12 सितंबर) से दो दिन तक गुजरात के दौरे पर रहेंगी। सरकारी बयान के मुताबिक, राष्ट्रपति मुर्मू मंगलवार की शाम गांधीनगर पहुंचेंगी। वहीं, उत्तर प्रदेश समेत उत्तर पश्चिम के विभिन्न राज्यों, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड समेत पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के ज्यादातर इलाकों में सोमवार को भारी से लेकर बहुत भारी बारिश हुई। इसके अलावा, अफ्रीकी देश लीबिया में विनाशकारी तूफान और बाढ़ ने भयंकर तबाही मचाई है। देश के पूर्वी तटीय शहरों में बाढ़ के कारण दो हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 12 September 2023 Updates On Amar Ujala
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : ट्विटर

राष्ट्रपति मुर्मू का दो दिवसीय गुजरात दौरा आज से
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज (12 सितंबर) से दो दिन तक गुजरात के दौरे पर रहेंगी। सरकारी बयान के मुताबिक, राष्ट्रपति मुर्मू मंगलवार की शाम गांधीनगर पहुंचेंगी। अगले दिन यानी 13 सितंबर को वह राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन (NeVA) परियोजना का उद्घाटन करेंगी। साथ ही गांधीनगर में गुजरात विधानसभा के सदस्यों को संबोधित करेंगी। बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति मुर्मू बुधवार को ही गांधीनगर स्थित राजभवन से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की 'आयुष्मान भव' पहल का ऑनलाइन शुभारंभ करेंगी। पढ़ें पूरी खबर

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 12 September 2023 Updates On Amar Ujala
मुरादाबाद में बारिश के दौरान सड़कों पर भरा पानी - फोटो : अमर उजाला

कई राज्यों में तूफानी बारिश, आज भी रेड अलर्ट
उत्तर प्रदेश समेत उत्तर पश्चिम के विभिन्न राज्यों, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड समेत पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के ज्यादातर इलाकों में सोमवार को भारी से लेकर बहुत भारी बारिश हुई। यूपी में तो तूफानी बारिश दर्ज की गई। इस दौरान वर्षा से जुड़ी घटनाओं में विभिन्न जिलों में 20 लोगों की मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 12 September 2023 Updates On Amar Ujala
तूफान - फोटो : social media

लीबिया में विनाशकारी तूफान और बाढ़ का कहर
अफ्रीकी देश लीबिया में विनाशकारी तूफान और बाढ़ ने भयंकर तबाही मचाई है। देश के पूर्वी तटीय शहरों में बाढ़ के कारण दो हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है और हजारों लोग लापता हैं। पूर्वी लीबियाई सेना के प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि डेरना शहर में बाढ़ के कारण 2,000 से अधिक लोगों की जान चली गई जबकि 5,000 से 6,000 लोग लापता हैं। अधिकारियों ने बताया कि तूफान के बाद डेरना शहर के ऊपरी हिस्सों में बने बांध टूटने के यह आपदा आई। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 12 September 2023 Updates On Amar Ujala
किम जोंग उन - फोटो : Social Media

किम जोंग-उन रूस की यात्रा के लिए रवाना
उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से हथियार सौदे पर वार्ता करने के लिए रूस की यात्रा पर रवाना हो गए हैं। पहले यह दावा दक्षिण कोरिया के मीडिया ने सरकारी सूत्रों का हवाले से किया, लेकिन शाम तक क्रेमलिन ने भी इस यात्रा की पुष्टि कर दी। इससे पहले खबर आई थी कि उत्तर कोरिया के तानाशाह किम और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच इस महीने मुलाकात हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed