फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   More than 2000 feared dead, thousands missing after devastating floods hit Libya coastal city Derna

Libya Flood: लीबिया में विनाशकारी तूफान और बाढ़ का कहर, 2000 से ज्यादा लोगों की मौत, हजारों लापता

Tue, 12 Sep 2023 12:54 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काहिरा (मिस्र)
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काहिरा (मिस्र) Published by: गुलाम अहमद Updated Tue, 12 Sep 2023 12:54 AM IST
सार

Libya Flood: पूर्वी लीबिया सरकार के प्रधानमंत्री ओसामा हमद ने कहा कि बाढ़ से डेरना शहर तबाह हो गया है। हजारों लोग लापता हैं। तटीय शहर डेरना के  तूफान डैनियल की चपेट में आने के बाद आपदा क्षेत्र घोषित किया गया है।

विज्ञापन
More than 2000 feared dead, thousands missing after devastating floods hit Libya coastal city Derna
Libya Flood - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अफ्रीकी देश लीबिया में विनाशकारी तूफान और बाढ़ ने भयंकर तबाही मचाई है। देश के पूर्वी तटीय शहरों में बाढ़ के कारण दो हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है और हजारों लोग लापता हैं। पूर्वी लीबियाई सेना के प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि डेरना शहर में बाढ़ के कारण 2,000 से अधिक लोगों की जान चली गई जबकि 5,000 से 6,000 लोग लापता हैं। अधिकारियों ने बताया कि तूफान के बाद डेरना शहर के ऊपरी हिस्सों में बने बांध टूटने के यह आपदा आई।

विज्ञापन


पूर्वी लीबिया सरकार के प्रधानमंत्री ओसामा हमद ने कहा कि बाढ़ से डेरना शहर तबाह हो गया है। 2,000 लोगों के मारे जाने की आशंका है, और हजारों अन्य लापता बताए जा रहे हैं। तटीय शहर डेरना के भूमध्यसागरीय तूफान डेनियल की चपेट में आने के बाद आपदा क्षेत्र घोषित किया गया है। 
विज्ञापन


पूर्वी लीबिया सरकार के स्वास्थ्य मंत्री ओस्मान अब्दुल जलील ने सोमवार को मरने वालों की संख्या की घोषणा की। जलील ने कहा कि मरने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। डेरना शहर में हालात काफी गंभीर है। मंत्री ने कहा कि पूर्वोत्तर लीबिया के तटीय शहर सुसा में भी सात अन्य लोगों के मारे जाने की सूचना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लीबिया के रेड क्रिसेंट सहायता समूह के प्रमुख ने बताया कि वह शहर में अपने लोगों से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं। स्थानीय मीडिया के अनुसार, बाढ़ के कारण दर्जनों लोगों के लापता होने की सूचना है। पूर्वी लीबिया के कई शहरों में हजारों घर और अन्य संपत्तियां नष्ट हो गई हैं। डेरना में बिजली या संचार सेवा ठप हो गई।


तीन दिन के शोक की घोषणा
पूर्वी लीबिया सरकार के प्रधानमंत्री ओसामा हमाद ने सोमवार को तीन दिन के शोक की घोषणा की और देश भर में झंडे आधे झुकाने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने शनिवार को ही आपात स्थिति घोषित कर दी थी। तूफान से पहले एहतियात के तौर पर स्कूलों को बंद कर दिया गया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed